राजनीतिनामा

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के साथ कई अटकलों का दौर

मानसून सत्र के पहले ही दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का इस्तीफा होना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में चौकाने वाली घटना है और हैरानी यह है कि स्वास्थ कारणो से दिये गये इस्तीफे की बात पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा है बल्कि इसके पीछे अटकलों का दौर जारी है मसलन इस्तीफे के बाद अचानक बिहार में चर्चा होने लगी कि नीतीश कुमार को दिल्ली भेजा जा रहा है। वे उप राष्ट्रपति होंगे और उनकी जगह भाजपा का कोई नेता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। यह भी कहा गया कि भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ नीतीश के बेटे निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
तो दूसरी अटकल उत्तर प्रदेश से है जहां हल्ला है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में बदलाव होना है इसलिए उप राष्ट्रपति का इस्तीफा हुआ है। इस अटकल के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाना है उससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उप राष्ट्रपति बना कर ठाकुर समाज को एक संदेश दिया जाएगा और फिर योगी को दिल्ली लाया जाएगा और उत्तर प्रदेश में कोई पिछड़ा नेता मुख्यमंत्री बनेगा। हालाकि इस्तीफे का असल कारण तो बाद में सामने आ ही जायेगा लेकिन हाल फिलहाल इस मुददे को लेकर भारतीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago