लोकतंत्र-मंत्र

लखीमपुर खीरी : मंत्रीपुत्र की जमानत रद्द फिर जाना होगा जेल

किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आये कुख्यात लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी है। इसी के साथ कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा. पीड़ित पक्ष की दलीलों को नजरअंदाज किया गया है
गौरतलब है कि पिछले साल 3 अक्टूबर को किसानों का एक समूह भाजपा के नेता केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था तभी लखीमपुर खीरी में एक कार ने प्रदर्शन कर रहे 4 किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया था। इससे गुस्साए किसानों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक को कथित तौर पर पीट.पीट कर मार डाला था।
उत्तपद्रशे चुनावों के पहले इस मुददे पर भयंकर माहौल बना इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा किए आशीष मिश्रा को जमानत देते समय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़ित पक्ष की दलीलों को नजरंदाज किया इसलिए हाईकोर्ट को आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर फिर से विस्तार से सुनवाई करनी चाहिए। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कहा किए इस मामले में पहले जिस जज ने सुनवाई की थी वह दोबारा सुनवाई नहीं करेंगे उनके स्थान पर दूसरे न्यायाधीश होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को आशीष मिश्रा को जमानत दी थी जिसके बाद वह 18 फरवरी को जेल से बाहर आ गए थे। सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को वापस भेज दिया है।

सम्बंधित खबर

https://bharatbhvh.com/uttar-pradesh-lakhimpur-kheri-the-issue-of-public-the-ladder-of-politics/

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago