लोकतंत्र-मंत्र

राजधानी दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर पथराव

बीते 15 दिनों से देश में प्रत्येक धर्म के त्योहार मनाये जा रहें है लेकिन इस बार देश के विभिन्न हिस्सों में इन त्योहारों पर हिंसा की छोटी या बड़ी घटनायें चर्चा का विषय बनी हुई है रामनवमी के पर्व पर देश के कई राज्यों में हिंस के बाद कल हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी सांप्रदायिक वारदात हुई है। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव किया गया जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। हिंसा के दौरान गोली चलने की भी खबर है। उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान तलवारें चलाईं और पथराव भी किया। कुछ इलाकों में आगजनी की खबरें भी हैं।

जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी जिस पर एक संप्रदाय विशेष के लोगो द्धारा हमला और पथराव किये जाने की खबर है । हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना जहांगीरपुरी में कुशल सिनेमा के पास हुई है। शोभायत्रा पर पथराव और हमले की खबरों के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पथराव रोकने पहुंचे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। शांति बहाली के लिए आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है. हनुमान जयंती की शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी की बात सामने आई है। हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। इस झड़प के दौरान जिन पुलिसकर्मियों को चोट आई हैंए उनकी पुष्टि की जा रही है।दिल्ली में हुई इस घटना से जुड़े वीडियो दिभ भर सोशल मीडिया पर सामने आ रहें है जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी के बाद लोगों को भागते हुए देखा जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए आपात बैठक बुलाई। इसके बाद आला अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहांगीरपुरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की और कहा. जो भी दोषी हों उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ हनुमान जन्मोत्सव झड़प पर चर्चा की और हिंसा की जांच के लिए दस सदस्यीय टीम के गठन का निर्देश दिया है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

15 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

21 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago