समाज

मजदूर के बेटे को कैंसर सरकार से इलाज की गुहार

देवरीकलां:-चुनावी समय है मध्यप्रदेश के जनप्रतिनिधियों को शादी विवाह आदि कार्यक्रमों में जाते हुए आपने देखा होगा,हम बात कर रहे हैं देवरी विधानसभा के ग्राम पंचायत मुडेरी की जहां एक 4 साल का बच्चा कैंसर से पीड़ित है, जिसकी मदद के लिए अभी तक कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया। जब हमारे संवाददाता ने उनसे संपर्क किया तो बच्चे के पिता ने बताया कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर है मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज लिए लाखों रुपए की आवश्यकता है जो मेरे पास नहीं है। बच्चा कृष्ण कुमार 3 वर्ष का है और उसकी बायीं आंख में कैंसर है उसे जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता है, उसकी मां रो रो कर बुरा हाल है। महज 4 वर्ष की छोटी सी आयु में ब्लड कैंसर जैसे बीमारी से पीड़ित सागर जिले के देवरी तहसील के ग्राम मुड़ेरी में बालक कृष्ण कुमार पिता हरिनारायण के बेहतर इलाज के लिए अभी कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं बढ़ा । उन्होंने मध्यप्रदेश शाशन से भी मदद की गुहार लगायी है ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

संदिग्ध मौत पर देवरी में बवाल, परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम

पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…

7 hours ago

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब तीन साल में कराना होगा PUC रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।…

15 hours ago

दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान, सूची में शामिल इकलौते भारतीय अभिनेता

अमेरिकी मैगजीन ‘वैरायटी’ की प्रतिष्ठित सूची में मिला 92वां स्थान, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और…

1 day ago

सागर में लाल मसाला शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत गांव में मचा हड़कंप

बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव की घटना, दोनों मृतकों ने गुरुवार को पी थी डीसीआर…

1 day ago

मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा- टैक्स में राहत दी, फिर कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की सालाना…

2 days ago

पत्नी की बेरहमी से हत्या का खुलासा, चरित्र पर शक बना कत्ल की वजह

सागर। मध्यप्रदेश  कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…

2 days ago