अपराध

गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या, भाजपा नेता पर आरोप

सागर जिले के उपनगर मकरोनिया क्षेत्र में गुरूवार की देर रात भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता और उनके परिजनों पर एक युवक की चार पहिया वाहन से कुचलकर हत्या करने के गंभीर आरोप के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में मकरोनिया चौराहे पर मृतक युवक के परिजनों के साथ आई भीड़ ने आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग की जिसके चलते व्यस्थ यातायात वाले मकरोनिया चौराहे पर पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मकरोनिया निवासी भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता और उनके भतीजों पर गुरूवार की रात एक दूध डेयरी में काम करने वाले युवक जगदीश उर्फ जग्गू यादव की चार पहिया वहां से कुचलकर हत्या एवं अन्य के साथ गंभीर मारपीट करने के आरोप लगने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में मृतक केे परिवार एवं यादव समाज के लोगो का जमावड़ा शुरू हो गया मृतक के शव को चौराहे पर रखकर चक्कजाम किया गया और आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता की मकरोनिया चौराहे स्थित होटल जयराम पैलेश को जमींदोज करने की मांग की गई । बढते जनआक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने लगभग दो घंटे बाद एक बुलडोजर से होटल जयराम पैलेश के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़कर मृतक के परिजनों को आश्वासन देना चाहा लेकिन पूरी होटल को गिराने पर अड़े समाज और जनता के सामने आखिरकार प्रशासन ने होटल जयराम पैलेश पर तीन जेसीबी मशीनों द्धारा क्षतिग्रस्त किया गया । इस पूरे घटनाक्रम को छह माह पहले हुए नगर पालिका मकरोनिया चुनाव की चुनावी रंजिश के रूप में भी देखा जा रहा है। इस हत्याकांड में भाजप नेता और उसके परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है मकरोनिया थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी मिश्रीचन्द गुप्ता , लवी गुप्ता, लकी  गुप्ता , हनी गुप्ता , वकील चंद गुप्ता , धर्मेंद्र गुप्ता , जीतेन्द्र गुप्ता  के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है

इस समाचार का वीडियो देखने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/4CK892AcI28

कृपया यह भी पढ़ें –

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

16 mins ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

8 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago