कलमदार

बुंदेलखंड में खड़गे की भाजपा को ललकार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की बुंदेलखंड के सागर जिले में हुई आमसभा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में होने वाले सियासी वार पलटवार में आक्रमकता का पैमाना तय कर दिया है खडगे की सभा में व्यवस्थाओं के आभाव में भी उमड़ी भीड़ ने राजनैतिक पंडितो के उस अनुमान को सही साबित कर दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि इस बार मध्यप्रदेश मेें चुनाव कांटे का है और कांग्रेस की आधी मेहनत जनता की ओर से की जावेगी। सागर जिले में कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बेहद सख्त लहजे में भाजपा के देश प्रदेश के शीर्ष नेताओं को ललकारा उन्होने संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने 10 दिन पहले सागर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोटो का सौदागर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की आस्था सिर्फ दलित वोट बैंक पाना है उन्हाने पलटवार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम सागर मे संत रविदास विश्वविधालय खोलेंगे । गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति का एक बड़ा वोट बैंक है उसमें भी बुंदेलखंड में यह बढकर 22 प्रतिशत तक हो जाता है जो प्रभावी चुनावी परिणाम करने वाला होता है ।

 

वीडियो समाचार

कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने दो दिन पहले भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार के 20 सालों का रिर्पाेट कार्ड जारी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज करते हुए जो 53 सालों का हिसाब मांगा था उस पर भी खडगे ने बेहद आक्रामक तेवर में जबाब देते हुए कहा कि हमने लोकतंत्र को बचाया है जिसके कारण आज आप प्रधानमंत्री और मंत्री बने बैठे है इसके साथ ही उन्होने महंगाई मणिपुर और दो करोड़ नौकरी देने वाले बयानो पर प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा किया तो 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार आदिवासियों पर अत्याचार के मुददे पर शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होने अपने भाषण में कमलनाथ सरकार गिराये जाने का भी जिक्र किया और कहा कि यह सरकार हमारे विधायको को चोरी कर पैसे की दम पर बनाई हुई सरकार है । मल्लिकार्जुन के मध्यप्रदेश दौरे में जिस प्रकार का सांमंजस्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ दिखाई दिया उससे प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ की सर्वस्वीकार्यता भी सिद्ध हुई है । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने संबोधन में सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की योजनाओं को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि शिवराज सिह अपने 18 साल के पाप अंतिम समय में धो रहे है। जनता का उत्साह और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और सागर जिले के तीन कददावर भाजपा मंत्रियो के विरोध में खुलकर अपनी बात रखी । पिछले एक पखवाड़े में मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड और सागर जिला जिस तरह से राजनीति के कंेद्र में है और दोनो ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओ की सफल आमसभा ने यह जता दिया है कि आने वाले दिनों में यह चुनावी दंगल और अधिक रोचक होने वाला है और जनता की भीड़ ने यह भी तय कर दिया है कि इस बार मध्यप्रदेश का मुकाबला किसी भी दल के लिये इकतरफा नहीं होने वाला।

संपादकीय – श्री अभिषेक तिवारी

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

9 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 day ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago