कभी कभी राजनीति में एक छोटी सी बात भी बड़े विमर्श का रूप ले लेती है। और जब बात गांधी परिवार की हो तो फिर सियासी चश्मे से उसे देखने वालों की कमी नहीं रहती।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में राहुल गांधी ने अपने माता पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।राहुल गांधी ने बताया कि उनके घर में खाने की मेज पर पिता राजीव गांधी बैठते थे और उनकी गोद में मां सोनिया गांधी बैठा करती थीं। बचपन में उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। लेकिन जब वे दोस्तों के घर जाते और वहां ऐसा नहीं देखते तो अपने दोस्तों से पूछते थे कि तुम्हारी मां तुम्हारे पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं बस फिर क्या था! राहुल गांधी का यह निजी पारिवारिक किस्सा सार्वजनिक होते ही राजनीतिक बहस का विषय बन गया।
विपक्ष के कुछ नेताओं और समर्थकों ने इस बयान को अनावश्यक निजी खुलासे असहज अभिव्यक्ति और राजनीतिक मंच पर परिवार की अंतरंग जिंदगी को चर्चा में लाने की कोशिश के रूप में देखा। सवाल यह भी उठाया गया कि आखिर एक किताब के विमोचन समारोह में इस तरह का निजी प्रसंग बताने की जरूरत क्या थी लेकिन क्या किसी पारिवारिक रिश्ते में स्नेह और अपनापन दिखाना वाकई इतना असामान्य है कि उस पर राजनीति होने लगेअब जरा इसके दूसरे पहलू पर भी गौर कीजिए।भारतीय समाज में लंबे समय तक पति पत्नी के रिश्ते को लेकर कुछ तयशुदा धारणा रही हैं। घर में पुरुष का अधिकार महिला की भूमिका सार्वजनिक रूप से प्रेम का इजहार और पति पत्नी के बीच बराबरी जैसे विषय अक्सर सामाजिक मर्यादा और परंपरा के नाम पर सीमित कर दिए गए।नई पीढ़ी इन धारणाओं को बदलना चाहती है। वह रिश्तों में बराबरी सम्मान भावनात्मक जुड़ाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व देती है।ऐसे में राहुल गांधी का यह किस्सा एक संदेश के तौर पर भी पढ़ा जा सकता है कि पति पत्नी का रिश्ता सिर्फ जिम्मेदारियों का नहीं बल्कि दोस्ती प्रेम और सहज अपनत्व का भी होना चाहिए।लेकिन यहां एक राजनीतिक सवाल भी खड़ा होता है।क्या कांग्रेस इस तरह के सहज पारिवारिक प्रसंगों के जरिए युवाओं और महिलाओं के बीच अपनी एक नई छवि गढ़ने की कोशिश कर रही है क्या राहुल गांधी परिवार की निजी यादों को एक ऐसे सामाजिक विमर्श से जोड़ना चाहते हैं जिसमें महिला की स्वतंत्र पहचान उसकी भावनाएं और पुरुष के साथ उसकी समान भागीदारी को जगह मिले यह संभव है कि इस बयान का कोई चुनावी या राजनीतिक एजेंडा न हो। राहुल गांधी ने इसे अपने बचपन की याद के रूप में ही साझा किया हो। लेकिन राजनीति में नेताओं के शब्दों का असर उनके निजी इरादों से आगे तक जाता है। और कांग्रेस के लिए यह एक ऐसा अवसर जरूर बन सकता है जहां वह खुद को नई पीढ़ी की सोच महिलाओं की समानता और आधुनिक सामाजिक मूल्यों के साथ जोड़कर पेश करे।लेकिन असली सवाल इससे भी बड़ा है।क्या स्त्री पुरुष समानता का मतलब सिर्फ इतना है कि पत्नी पति की गोद में बैठे बिल्कुल नहीं!समानता का असली अर्थ है कि पत्नी को अपने फैसले लेने का अधिकार हो उनकी आकांक्षाओं का सम्मान हो घर और समाज में उसकी आवाज सुनी जाए और रिश्ते में किसी एक का वर्चस्व न हो।
पति पत्नी को सम्मान दे और पत्नी पति को। दोनों एक दूसरे के साथी हों एक दूसरे के अधीन नहीं।राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते का राहुल गांधी ने जिस अंदाज में जिक्र किया उसे कोई प्रेम की अभिव्यक्ति माने कोई निजी पारिवारिक प्रसंग और कोई राजनीतिक संदेश। लेकिन भारतीय समाज को इस बहस से एक सकारात्मक बात जरूर सीखनी चाहिए। रिश्तों में बराबरी का मतलब परंपराओं को तोड़ना नहीं बल्कि उन परंपराओं को बदलना है जो किसी एक को दूसरे से छोटा बनाती हैं।फिलहाल राहुल गांधी के इस बयान ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि भारत की नई पीढ़ी किस तरह के रिश्ते और कैसा समाज देखना चाहती है।आपकी नजर में राहुल गांधी का यह बयान महज एक पारिवारिक याद है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश भी छिपा है
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
10 लोगों पर गंभीर आरोप सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के अस्पताल में मरीज को…
सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में माता-पिता के रिश्ते पर सुनाए किस्से को लेकर…
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी…
सागर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को वैश्विक स्तर पर नई…
सोनिया गांधी की हालिया किताब जिसका नवंबर 2026 में विमोचन हुआ है को लेकर सोशल…
तहसील कार्यालय में जलाई ड्राफ्ट की कॉपी 78 गांवों के किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन,…