समाज

जनपरिषद ने जननायक गोपाल भार्गव का नागरिक अभिनन्दन किया

21 हजार से अधिक कन्याओं के सामूहिक विवाह का  संकल्प पूरा होने पर संस्था जन परिषद की स्थानीय गढाकोटा इकाई द्वारा आज नटराज ऑडिटोरियम में मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता पंडित गोपाल भार्गव का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन सुश्री अमृत कौर, संस्था के राष्ट्रीय संयोजक श्री रामजी श्रीवास्तव श्री नितिन श्रीवास्तव , संभागीय अध्यक्ष श्री अंकलेश्वर दुबे , वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक श्री राज श्रीवास्तव ,स्थानीय अध्यक्ष श्री जमील कुरैशी , अध्यक्ष महिला विंग श्रीमति कृष्णकुमारी बुंदेला उपस्थित थे  । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित गोपाल भार्गव ने कहा यह अभिनंदन मेरा नहीं है यह मेरे सामने बैठी रहली विधानसभा की जनता का अभिनंदन है जिन्होने मेरी सेवा संकल्प का हमेशा साथ दिया जिसका प्रतिफल है कि आज में अपने महासंकल्प की पूर्ति कर पाया कई साल पहले एक छोटी सी घटना से दुखी होकर जो मैने गरीब बिटियों के कन्यादान और विवाह करने का संकल्प लिया था वो 21000 की संख्या तक पहंुच जिसका प्रमाणिक रिर्काड है उन्होने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए 2100 विवाह कार्यक्रम में जब पिछले सभी रिर्काड मिलाये गये तब इसका अंदाजा नहीं था कि यह एक विश्वस्तरीय घटनाक्रम हो जायेगा क्योकि मैने अपने जीवन में सेवा कार्य सदैव निर्स्वाथ भाव से किये है चाहे वह क्षेत्र को लोगो को चिकित्सीय सुविधाये दिलाने का कार्य हो आज भी मेरे भोपाल निवास पर 100 व्यक्तियों के रूकने और इलाज की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है समाज में यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से दुखी है तो उसकी सहायता करना मेरी प्राथमिकता रही है और यही मेरे जीवन भर की पूंजी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्यूूटी क्वीन अमृत कौर ने कहा कि जब वे गढाकोटा आ रही थी तब उन्होने गोपाल जी का नाम सुना और जब इंटरनेट पर इसे सर्च किया तो उनके विकास कार्यो और 21000 बेटियों  के महासंकल्प के बारे में जानकर दंग रह गयी कि आज के समय में भी ऐंसे जनप्रतिनिधि मोजूद है इस क्षेत्र में सभी लोगो के दिलों की धड़कनों मे एक ही नाम है वह है गोपाल भार्गव। जन परिषद के संयोजक श्री राम जी श्रीवास्तव ने काह कि मध्यप्र्देश में पंडित गोपाल भार्गव ऐंसे नेता है जिन्होने क्षेत्र को विकास की उंचाई पर ले जाने के साथ साथ जनता के साथ एक अटूट भावनात्मक संबध बनाया है कार्यक्रम को श्री अंकलेश्वर दुबे ने भी संबोधित करते हुए कहा की पंडित गोपाल भार्गव के कार्यों से प्रेरणा लेकर जनपरिषद सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देगी कार्यक्रम को श्रीमति कृषकुमारी बुंदेला ने भी सम्बोधित किया , कार्यक्रम में गढ़ाकोटा के गणमान्य नागरिक और जनसमूह उपस्थित था कार्यक्रम का सञ्चालन श्री विक्की जैन ने किया ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पद्मश्री अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी पंचतत्व में विलीन

एसडीएम द्वारा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,  गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया,…

16 hours ago

सुरखी मेरा परिवार, परिवार के हर सदस्य का विकास करना मेरा संकल्प- गोविंद सिंह

ग्राम सोठिया, बरौदासागर और हिन्नोद में मंत्री राजपूत ने किया 15 करोड़ के विकास कार्यों…

3 days ago

DTAB प्रस्ताव के खिलाफ एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का ज्ञापन

केंद्र सरकार से सिफारिश निरस्त करने और होलसेल दवा लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की…

3 days ago

तीन दशक का इंतजार खत्म,अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ –  सांसद वानखेड़े

 सागर संसद में सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने संविधान संशोधन विधेयक, संघराज्य क्षेत्र…

3 days ago

क्रॉस वोटिंग रोकने कांग्रेस की कोशिशें हुई तेज

जिस तरह से भाजपा खेमे से चर्चा चल पड़ी है कि वह प्रदेश की राज्यसभा…

4 days ago

महिलाओं को आरक्षण पर भाजपा कांग्रेस में ठनी

संसद में महिला आरक्षण बिल को सभी दलों का सर्मथन प्राप्त है फिर भी इसमें…

6 days ago