लोकतंत्र-मंत्र

व्यापम घोटाले में दो आरोपियों को चार साल की सजा

मध्यप्रदेश  की एक विशेष सीबीआई अदालत ने व्यापमं द्वारा कराए गए प्री मेडिकल टेस्ट 2010 (PMT-2010) में गड़बड़ी से जुड़े एक मामले में दो लोगों को चार साल के सश्रम कारावास  की सजा सुनाई है। यह परीक्षा मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई थी। ग्वालियर  स्थित सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने दुष्यंत सिंह भदौरिया(उम्मीदवार) और जगपाल सिंह  को सजा सुनाते हुए उन पर 13,100 रुपये का जुर्माना भी लगाया।सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया था और ग्वालियर के झांसी रोडथाने में दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। आरोप है कि दुष्यंत सिंह भदौरिया ((उम्मीदवार) ने उसके स्थान पर प्री मेडिकल टेस्ट-2010 (Pre Medical Test-2010) की लिखित परीक्षा देने वाले ‘सॉल्वर’  की व्यवस्था की थी। परिणाम आने के बाद उसने ग्वालियर के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लिया था। सीबीआई ने मामले की गहन जांच की। बाद में सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) ने साबित किया कि उत्तर पुस्तिकाओं में उम्मीदवार भदौरिया की लिखावट नहीं थी।सीबीआई ने परीक्षा में भदौरिया के बदले लिखने वाले व्यक्ति का भी पता लगाया तो उसकी पहचान दुष्यंत सिंह के रूप में हुई। सीबीआई ने कहा, यह पुष्टि की गई कि ओएमआर उत्तर पत्रक, प्रश्न पुस्तिका के कवर पेज और पीएमटी 2010 की उत्तर पुस्तिका और उपस्थिति  शीट के रिकॉर्ड में दुष्यंत सिंह की लिखावट थी। यह भी पुष्टि की गई कि दस्तावेजों में इस्तेमाल की गई तस्वीरों में भदौरिया (उम्मीदवार) और सिंह  दोनों के चेहरे मेल नहीं खाते हैं। सीबीआई ने विवेचना के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने अभियुक्तों को कसूरवार पाया और उन्हें दोषी ठहराया।

कृपया यह भी पढ़ें –

समाचार सखा नई दिल्ली  

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

1 day ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

1 day ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

2 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

2 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

2 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

2 days ago