प्रदेश

सागर जिले में नवीन बांदरी तहसील का गठन

सागर जिले में नवीन बांदरी तहसील का गठन, केबिनेट ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर मुहर लगाई
बांदरी तहसील में शामिल हुए 28 पटवारी हल्का, तहसीलदार सहित 14 कर्मियों का स्टाफ स्वीकृत
सागर। मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में बांदरी तहसील के गठन का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मिली इस उपलब्धि पर मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र वासियों को नई तहसील की बधाई दी है।  केबिनेट में स्वीकृत किए गए नवीन तहसील बांदरी के गठन के प्रस्ताव अनुसार इस नवीन तहसील में कुल 28 पटवारी हल्का शामिल होंगे। बांदरी तहसील के लिए केबिनेट ने 14 कर्मियों का स्टाफ भी स्वीकृत किया है। बांदरी तहसील में तहसील मालथौन के पटवारी हल्का नंबर 21, 32, 33, 34 तथा पटवारी हल्का नंबर 39 से 62 तक के कुल 28 पटवारी हल्का जोड़े गए हैं।  कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार बांदरी तहसील के संचालन के लिए 1 तहसीलदार, सहायक ग्रेड-2 के 2 पद, सहायक ग्रेड-3 के 3 पद, प्रवाचक सहायक ग्रेड-3 के 2 पद, जमादार/दफ्तरी/बस्तावरदार का 1 पद, भृत्य के 4 पद मिला कर कुल 14 पदों की स्वीकृति दी गई है। बांदरी तहसील के गठन के पश्चात वर्तमान मालथौन तहसील में हल्का नंबर 1 अटाकर्नेलगढ़ से 20 दुगाहाकलां तक, हल्का नंबर 22 गुना से हल्का नंबर 31 नोनिया तक, हल्का नंबर 35 रजवांस से हल्का नंबर 38 बनखिरिया तक मिलाकर कुल 34 पटवारी हल्का शेष रहेंगे। इस विभाजन से मालथौन तहसील पर भी काम का लोड कम होने से किसानों, आमजनता और अधिकारी कर्मचारियों को सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियां कम करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए बांदरी को नई तहसील बनाने की घोषणा की थी। तद् अनुसार उन्होंने अधिकारियों से की बैठकों के पश्चात तहसील विभाजन और नवीन तहसील के गठन की व्यवस्थित रूपरेखा बनवा कर प्रस्ताव मंत्रिपरिषद में रखा था। इस प्रस्ताव को गत् दिवस कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी गई। बांदरी तहसील का प्रस्ताव स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन करने की घोषणा की है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago