हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : साल भर स्टेशन पर पड़ी रही फाइलें

नागपुर, रीवा ,इंदौर और ग्वालियर से सरकारी रिकार्ड का भोपाल स्थानांतरण करना बहुत बड़ी चुनौती थी।  ऐसा किया जाना आवश्यक भी था और समय पर होना और भी जरूरी कई राज्यों के दस्तावेज का घालमेल इससे समझा जा सकता है कि जब मध्य भारत के एक पत्थर खदान के मालिक ने लीज का नवीनीकरण मांगा तो उनसे कह दिया गया कि पहले वह खदान से संबंधित पुरानी बस्ती रेलवे स्टेशन पर पड़े तीनों वैगनों में से ढूंढ कर लाए जो मध्य भारत से आई है।  पूरे साल मध्य भारत की फाइलें स्टेशन पर पड़ी रही क्योंकि उन्हें रखने के लिए जगह तैयार नहीं हो रही थी।  हालांकि मध्यभारत जैसे बड़े राज्यों में ब्रिटिश भारत की तरह सरकारी कामकाज की प्रणाली लागू थी पर छोटे राज्यों में पूरा तंत्र निजी जागीर की तरह चलता था।

कृपया यह भी पढ़ें – 

ग्वालियर भोपाल और इंदौर की सिविल सेवा तो व्यवस्थित थी पर बाकी जगह का हाल बुरा था इन राज्यों में अधिकारियों को राजाओं की मर्जी के मुताबिक बेहिसाब तनख्वाह दी जाती थी क्योंकि यह अधिकारी कम दरबारी ज्यादा थे।  सभी राज्यों में दीवानी पुलिस और न्यायिक व्यवस्था के अलग-अलग कानून थे जिन्हें एक सूत्र में पिरोना सामान्य प्रशासन विभाग का काम था राज्यों के संविलियन के समय प्रशासनिक अधिकारियों के पदनाम में एकरूपता लाने के लिए बदले गए जैसे डिप्टी कमिश्नर को कलेक्टर कर दिया गया, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर एडिशनल कलेक्टर हो गए ,असिस्टेंट कमिश्नर असिस्टेंट कलेक्टर हो गए न्याय प्रशासन के साथ भी यही दिक्कत थी । अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के कानून उच्च न्यायालय और नीचे की अदालतों में प्रचलित थे इन सबको मध्यप्रदेश दीवानी अधिनियम के अंतर्गत लाकर न्यायिक प्रशासन में एकरूपता लाई गई।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” से साभार ।

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

10 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

17 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago