दुनिया

ईरान -इसराइल में भयंकर जंग ट्रम्प को ईरान की चेतावनी

इजराइल और ईरान जंग के 13 दिन हो गए हैं और हर दिन के साथ जंग गंभीर होती जा रही है। इजराइल ने सोमवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया और दावा किया कि सैकड़ों ईरानी सैनिक मारे गए हैं। दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी हमले का बदला लेने के लिए इजराइल पर भीषण हमला किया। उसने इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के एक दिन बाद ईरान ने सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि भले अमेरिका ने यह युद्ध शुरू किया लेकिन इसका अंत ईरान करेगा। उधर अमेरिका में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला हो सकता है। सोमवार को ही सीरिया के हसाका प्रांत में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि हमला ईरान ने किया या किसी और ने।

अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि, ईरान अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की योजना बना रहा है। इस आशंका के बीच ईरानी सेना की सेंट्रल कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लेकर कहा है, ‘गैम्बलर ट्रंप तुमने भले यह जंग शुरू की है लेकिन इसका अंत हम करेंगे’। ईरान की यह चेतावनी मामूली नहीं है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया के अलग अलग हिस्सों में अमेरिका के 50 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।

अपने नागरिकों पर हमले की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने कतर में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक शेल्टर में रहने की सलाह दी है। कतर में अमेरिकी नागरिकों को दूतावास की तरफ से ईमेल भेजा गया है। दूतावास ने कहा कि लोगों को और सतर्क रहने के लिए यह अपील की गई है। कतर में अल उदीद एयरबेस है, जहां अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान का मुख्यालय है। वहां करीब 10 हजार सैनिक रहते हैं। उधर इराक की सरकारी बसरा ऑयल कंपनी ने एक बयान में कहा कि इराकी तेल क्षेत्रों में काम करने वाली एनी, बीपी और टोटल एनर्जीज ने अपने कई विदेशी कर्मचारियों को निकाला है।

इस बीच ईरान पर अमेरिका हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद हो गया है। मैरीन ट्रैफिक शिपिंग डेटा के मुताबिक, तीन ऑयल और कैमिकल टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट से यू टर्न लिया है। गौरतलब है कि रविवार को अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी संसद ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ेंगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर भी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि तेल की कीमतों पर उनकी नजर है। गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ कर 81 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर में शराब के आदी लोगों की घर-घर हो रही स्वास्थ्य जांच, 50 लोगों का उपचार शुरू

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान, घर पहुंचकर की जा…

8 hours ago

मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग की नियुक्तियों पर जातिगत विवाद, 22 में से 12 आयोग मित्र यादव समाज से

54 फीसदी नियुक्तियां एक ही समाज से होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया…

12 hours ago

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में भयमुक्त वातावरण – पीएम मोदी

21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर…

13 hours ago

राजस्थान के गांवों में कांग्रेस की आंधी, भाजपा को करारी शिकस्त

 37 में से 33 जिलों में पछाड़ी भाजपा  शहरी निकायों में जीत के बाद भाजपा…

14 hours ago

संदिग्ध मौत पर देवरी में बवाल, परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम

पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…

1 day ago

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब तीन साल में कराना होगा PUC रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।…

2 days ago