राजनीतिनामा

निष्काषित भाजपा नेता ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

सागर। बीते दिन सागर के भाजपा नेता और पूर्व जिला मंत्री, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार धनौरा पर निष्काशन की कार्यवाही के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व जिला मंत्री राजकुमार अपने निष्कासन को लेकर मीडिया में सामने रो पड़े। उन्होने अपने निष्काशन को लेकर कई सवाल भी खड़े किये है धनौरा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ जमकर आरोप लगाये सुरखी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह धनौरा ने पिछले महीने सोसल मीडिया पर पोस्ट चलाई ।

इस पर भाजपा हाईकमान ने उनको पद से हटाने के बाद पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया । निष्कासित नेता राजकुमार सिंह ने आज मीडिया को बताया कि मंत्री गोविंद सिंह के दबाव में पार्टी द्वारा उन पर कार्यवाही की है । वे पिछले 30 सालो से भाजपा में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि मेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जीण् पीण् नड्डा जी के परिवाद भाई.भतीजावाद की बात को आगे बढ़ने का कार्य कर रहा था। मुझे इस आधार पर पाटी नेतृत्व ने ६ वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया । यह उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया की सुरखी में भाजपा के मूल कार्यकर्ता उपेक्षित और प्रताड़ित हो रहे है। सुरखी में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। सुरखी में विकास नहीं विनाश हो रहा है। जो कांग्रेसी नेता मंत्री के साथ बीजेपी में शामिल हुए। वे सभी उपकृत हो गए। वही मंत्री ने अपने परिवार के लोगो जिलापंचायत से लेकर जनपद तक काबिज कर दिया। वर्तमान में सुरखी का मूल भाजपाई कार्यकर्ता हाशिए आर चला गया। उन पर अपराधिक मामले दर्ज कराए जा रहे है । पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव नहीं लड़ने दिया गया । सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पुराने भाजपा कार्यकर्ता ऐसे महसूस कर रहे है जैसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दु कर रहे है। उन्होने कहा कि मुझे मंत्री राजपूत से जान का खतरा है और मुझ पर झूठे प्रकरण दर्ज करवाये जा सकते है।

 

https://youtu.be/0pP9sFcOqmo

इस खबर का वीडियो समाचार देखने के लिए ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करें

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

19 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago