खेल जगत

टी 20 क्रिकेट का नया चौंपियन बना इंग्लैंड

टी 20 विश्वकप के फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैड ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार विश्वकप पर अपना कब्जा कर लिया है । फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी उम्मीदों के मुनासिब नहीं रही पकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से गंेदबाज सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में शानदार 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला अर्धशतक रहा।

इस रोचम मुकाबले में जीत के साथ ही इंग्लैंड टी20 में दूसरी बार चौंपियन बनी है। इससे पहले टीम 2010 में भी टी20 चौंपियन बनी थी। तब इंग्लिश टीम के कप्तान पॉल कॉलिंगवुड थे। यह ओवरऑल इंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है। 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चौंपियन भी बनी थी। वहीं पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल था। 2007 में पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2009 में टीम टी20 चौंपियन बनी थी। अब 2022 में पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

वर्ल्ड की हार का बदला
सोशल मीडिया में दिलचस्प बयानों के साथ ही यह तथ्य जमकर वायरल हो रहा है कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 1992 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने इसी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। अब 30 साल बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न में ही पांच विकेट से हराकर बदला ले लिया है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

24 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

1 day ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

3 days ago