राजनीतिनामा

सागर में जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे- भूपेंद्र सिंह

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में हुए जलभराव क्षेत्र के नालों पर बने अतिक्रमण को पन्द्रह दिवस में हटाने के निर्देश दिये हैं। सागर के नया बाजार व बक्शीखाना स्थित मार्केट को जी प्लस-2 के नए माॅडल के साथ बनाने की योजना पर काम करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की समीक्षा के पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में दी है।
समीक्षा बैठक में हुई चर्चा और लिये गए निर्णयों की जानकारी देते हुए मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सागर नगर निगम क्षेत्र में जो कंपनी कचरा प्रबंधन का काम कर रही है उसे ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणाधीन क्षेत्र अमावनी में भी कचरा उठाना था लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। इस पर यह निर्णय लिया गया है कि अमावनी के कचरा निष्पादन का कार्य नगर निगम प्रशासन स्वयं कराएगा और इसमें जो भी व्यय होगा वह कचरा उठाने वाली कंपनी के देयक में से काट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर का 80 से 85 प्रतिशत तक काम हो चुका है और दिसम्बर में पूर्ण होकर जनवरी तक ट्रांसपोर्ट नगर वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि डेयरी विस्थापन के स्थल पर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है और दिसम्बर तक शहर की 300 डेयरियां वहां शिफ्ट की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नया बाजार और बक्शीखाना मार्केट में जी प्लस-2 मॉडल के तहत प्रस्ताव काम्प्लेक्स में सबसे पहले उन दुकानदारों को दुकानें मिलेंगी जिनकी वहां दुकाने हैं। अतिरिक्त बनी हुई दुकानें अन्य सभी को दी जाएंगी। यह नया काम्प्लेक्स बनने से दुकानदारों को और ज्यादा स्पेस की पक्की दुकानें, पार्किंग सुविधा सहित मिलेंगी। इनमें बेहतर इलेक्ट्रीफिकेसन, फायर सेफ्टी सिस्टम रहेगा जिससे दुकानदारों को आगजनी जैसे खतरे का सामना नही करना पड़े।
मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर का काम स्मार्ट सिटी द्वारा आगामी मार्च महीने तक कर लिया जाएगा। इसके 46 गर्डर लॉन्च हो चुके हैं। इसके बन जाने से चकराघाट से सीधे दीनदयाल चौक तक पहुंच आसान हो सकेगी। लाखा बंजारा झील प्रोजेक्ट का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्षा कम होने पर अगले दो महीनें में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कुल 50 किलोमीटर लंबाई के सभी स्मार्ट रोड क्रमशः सितम्बर से लेकर फरवरी माह तक पूर्ण हो जाएंगे।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सिटी स्टेडियम बनकर तैयार है जिसका लोकार्पण सितम्बर में हो जाएगा। खेल परिसर के कार्यों का लोकार्पण 15 अक्टूबर को हो जाएगा। पुराना आरटीओ कार्यालय में बन रहे अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर को 15 अक्टूबर तक लोकार्पित कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही वर्किंग वूमन हास्टल भी लोकार्पित होगा जोकि बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि बामनखेड़ी में साढ़े तीन एकड़ एरिया में बन रहे बस टर्मिनल का निर्माण कार्य मार्च तक कम्पलीट होगा।
मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में चल रहे सीवरेज के काम की समय सीमा और टाटा कंपनी के जलप्रदाय के कार्य की समय सीमा तय कर दी गई है और निर्माण कर रही कंपनी पर पेनाल्टी लगाने का निर्णय लिया गया है। 48 में 22 वार्डों के पार्क बन चुके हैं। शेष का काम दुर्तगति से जारी है। शहर के हेरिटेज प्रोजेक्ट के तहत लिए गए सभी बावड़ी, कुओं आदि का नब्बे प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। स्मार्ट सिटी को आज ही 30 करोड़ की राशि स्थानांतरित की गई है। 2024 तक प्रोजेक्ट को बढ़ाया है तब इसमें जो भी नए प्रोजेक्ट लिए जा सकते हैं उनको लेने का प्रयास किया जा सकेगा।
इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, निगमायुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह, डाॅ. सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड -दो करोड़ की बरामदगी

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित करोड़ों…

1 day ago

मुख्यमंत्री यादव ने केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के केसली विकासखंड के प्रवास के दौरान…

3 days ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण सांसद वानखेड़े ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वानखेड़े ने प्रबुद्ध जनों  से भेंट…

4 days ago

सागर में स्वस्थ्य लिवर कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन

विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद सागर,रोटरी क्लब सागर मेन एवं सुकून क्लब…

5 days ago

मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी – पटैरिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण…

5 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – तीसरी सीट के लिए तिकड़म तेज

रविवार का दिन राजनीतिक रस्सा कशी का रहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरा दिन…

1 week ago