खेत-खलिहान

मोदी तक पहुंचेगा महंगाई से परेशान किसान का बुंदेली गीत !

मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सागर जिले में रहने वाले  एक युवा किसान का बुंदेली गीत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह युवा किसान बुंदेली गीत गाकर मंहगाई में किसानों की समस्या बता रहा है । यह किसान अपने बुंदेली गीत में किसानो के जीवन से जुड़ी लगभग सारी परेशानियों को एक एक गर गिना रहा है । और देश में बढती महंगाई का असर किसानों के जीवन पर कैसे पड़ता है उसकी बानगी भी अपने गीत में गाकर सुना रहा है। युवा किसान अपने इस बुंदेली गीत को गाकर एक तरफ किसानों की आपबीती सुना रहा है तो दूसरी ओर सभी किसान भाईयों से इन हालातों को बदलने के लिये तैयार रहने की अपील भी कर रहा है । युवा किसान ने अपने बुंदेली गीत में देश में अब तक किसानों की दशा सुधारने के प्रयासों पर भी गहरा बुंदेली कटाक्ष किया है । बुंदेली गीत में किसान अपने गीत को शेयर करने की बात भी कह रहा है जिससे उसकी बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच सके।

इस खबर का वीडियो समाचार देखने के लिए कृपया नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/89-1TsHXY2w

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

13 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago