बॉलीवुड

आमिर की पूजा पर भड़के आलोचक

अक्सर अपनी लीक से हटकर फिल्मो और बयानों को लेकर चर्चा में रहने वा बाले अभिनेता आमिर खान अपनी कुछ फोटो की वजह से फिर चर्चाओं  में है फिल्मों से तो उन्होने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और अपना पूरा समय वो अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। आमिर ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ और फिल्म निर्माता किरण राव के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस के लिए एक नए ऑफिस का उद्घाटन किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसकी वजह है आमिर खान का लुक। आमिर खान ने गहरे नीले रंग की स्वेटशर्ट और जींस पहनी थी और कलश पूजा के लिए नेहरू टोपी लगाई थी आमिर खान के माथे पर लाल टीका और कंधों पर साफा भी था। कलश पूजा के बाद आमिर खान ने किरण राव के साथ आरती भी की। आमिर खान प्रोडक्शंस के कर्मचारियों को अपने नए ऑफिस में पूजा में भाग लेते हुए मुस्कुराते हुए देखा गया। अपने लुक और पूजा की वजह से आमिर खान को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा। लोगों ने आमिर की जमकर किरकिरी करते हुए कहा कि एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद भी इनकी एक्टिंग बंद नहीं हो रही है वहीं यह भी कहा गया कि फिल्में पिटने लगी तो हिंदू बनने का नाटक कर रहे हैं आमिर खान। गौरतलब है कि आमिर इससे पहले अपने बयानों और अपनी फिल्मों में धर्मविशेष का विरोधी भाव रखने के आरोप लगते रहे है।

वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब कर हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

कृपया यह भी पढ़ें – 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

10 hours ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

13 hours ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

16 hours ago

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

2 days ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

3 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

4 days ago