मनोरंजन

कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर

हिंदुस्तान के सबसे मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत और भी गंभीर होती जा रही है। जानकारी के अनुसार अब डाक्टर्स ने भी राजू श्रीवास्तव की हालत पर चिंत जाहिर की है । बता दें कि नौ दिन पहले यानी 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नौ दिन बीत जाने के बाद भी राजू की हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार की रात जब कॉमेडियन की मौत की अफवाह उड़ने लगी तब उनकी पत्नी ने राजू के प्रशंसकों से कहा श्रीवास्तव अब भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। उनका ब्रेन डैमेज हुआ है। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं और कुछ ने अनुमान लगाया कि वह ब्रेन डेड हैं । राजू श्रीवास्तव के साथी कलाकारों ने उनके जल्द स्वास्थ होने और लोगो से उनके लिये दुआएं करने की अपील की है । बालीवुड के महानायक ने भी राजू के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है । उनके साथी कलाकार राजपालद यादव एवं सुनील पाल ने एक वीडियो के माध्यम से उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना की तो देश भर में राजू श्रीवास्तव के फैस उनके पुराने वीडियो शेयर करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे है।

इस खबर का वीडियो समाचार देखने के लिए कृपया नीचे दी गयी लिंक  पर क्लिक करें

https://youtu.be/ePfp7St9X6Q

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“मोदी का बाप भी जायेगा” से गरमाई सियासत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर ऐसी टिप्पणी…

22 hours ago

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

2 days ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

2 days ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

2 days ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

3 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

4 days ago