राजनीतिनामा

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़

चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड

सीएम डॉ. यादव ने अपने जन्मदिन पर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को दी बड़ी सौगात, सॉफ्ट रिलीज बोमा का किया भूमिपूजन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों और बुंदेलखंड वासियों को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सॉफ्ट रिलीज बोमा का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को चीतों के घर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सॉफ्ट रिलीज बोमा तकनीक के तहत चीतों को नए परिवेश में ढालने के लिए एक बड़े क्षेत्र में विशेष बाड़े (बोमा) तैयार किए जाते हैं, जहाँ उन्हें शुरुआती निगरानी में रखा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह परियोजना न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती देगी, बल्कि बुंदेलखंड में इको-टूरिज्म और रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का घनत्व और यहाँ के घास के मैदान चीतों के लिए बेहद अनुकूल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कूनो के बाद अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व चीतों की अठखेलियों का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार केवल थलचर ही नहीं, बल्कि नभचर और जलचर जीवों के संरक्षण की दिशा में भी मिशन मोड पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, कि जंगल की असली खूबसूरती वहाँ के जानवरों से ही होती है। यह कदम न केवल बुंदेलखंड के प्राकृतिक संतुलन और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा बल्कि यहां रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

भूमिपूजन के अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश श्री संदीप यादव, वन बल प्रमुख श्री शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ श्री रजनीश सिंह एवं श्री वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की बामनेर नदी में विमुक्त किए 14 कछुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने 61वें जन्मदिवस के अवसर पर सागर जिले की रहली तहसील स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की। मुख्यमंत्री ने टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली बामनेर नदी में कुल 14 कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में विमुक्त (रिलीज) किया। इस दौरान उन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र में कछुओं की महत्ता पर जोर देते हुए जल संरचनाओं के संरक्षण का आह्वान किया।

दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण

वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिन 14 कछुओं को नदी में छोड़ा गया, वे दो विशिष्ट प्रजातियों के हैं, पहली टेरा प्रिंस प्रजाति के 06 कछुए और सुंदरी प्रजाति के 08 कछुए। विशेषज्ञों के अनुसार, ये प्रजातियाँ नदी की स्वच्छता बनाए रखने और जलीय जैव-विविधता के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा, प्रकृति और वन्यजीवों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कछुओं का विमुक्तिकरण और चीता पुनर्वास की दिशा में बढ़ते कदम मध्य प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन और संरक्षण के वैश्विक मानचित्र पर और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का विस्तार 2,339 वर्ग किमी में है। यह एमपी का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों तक फैला है। इसे लैंड ऑफ वुल्व्स (भेड़ियों की धरती) भी कहा जाता है और वर्तमान में यहाँ करीब 32 बाघ निवास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टाइगर रिजर्व में चीतों के अनुकूल भूमि उपलब्ध है। इस प्रकार की भूमि दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती है। शीघ्र ही कूनो अभयारण्य से चीतों को लाकर यहाँ बसाया जायेगा। अभयारण्य में चिड़ियों की 240 प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रजाति के पशु-पक्षी हैं, जिसमें टाइगर, पैंथर, भेड़िया, भालू, सियार, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सुअर, नीलगाय, जंगली सुअर, चौसिंगा, काला हिरण, चिंकारा, कछुआ और मगरमच्छ आदि शामिल हैं। इसके विकास के साथ वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटन के साथ रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश श्री संदीप यादव, वन बल प्रमुख श्री शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ श्री रजनीश सिंह एवं श्री वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

बच्चियों को काजू कतली खिलाकर मनाया जन्मदिन, प्रदान किए ड्राइविंग लायसेंस

रहली में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर रहली में उनका अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके को और भी खास बनाते हुए सभी बच्चियों को अपने हाथों से काजू कतली खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने वहां मौजूद आठ बच्चियों को ड्राइविंग लाइसेंस सर्टिफिकेट भी प्रदान किये। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश श्री संदीप यादव, वन बल प्रमुख श्री शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ श्री रजनीश सिंह एवं श्री वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कृषक श्री हरदास के खेत पर खाट पर बैठकर  किया भोजन

सागर जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषक श्री  हरदास रैकवार के खेत पर पहुंचे। जहां कृषक परिवार ने कलश रखकर, चंदन रोरी का तिलक लगाते हुए पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण परिवेश में आम के वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन के पूर्व उन्होंने गौ माता को चारा भी खिलाया।

मुख्यमंत्री ने बुन्देली भोजन की तारीफ की और कढ़ी, बिर्रा की रोटी, समां के चावल की खीर, खीचला-पापड़ आदि व्यंजनों का स्वाद चखा। इस अवसर पर उन्होंने किसान से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली।

किसान श्री हरदास ने बताया कि परिवार में उनकी माता, पत्नी अनीता रैकवार, चार बच्चे हैं, जिनमें दो-दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं। परिवार के पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। साथ ही उनकी माता श्रीमती शीलरानी को विधवा पेंशन प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश श्री संदीप यादव, वन बल प्रमुख श्री शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ श्री रजनीश सिंह एवं श्री वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

8 hours ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

2 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

2 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

3 days ago

क्या कांग्रेस फिर से टूट रही है?

कांग्रेस… एक समय देश की सबसे ताकतवर पार्टी आज सवालों के घेरे में है। नेता…

5 days ago

मध्यप्रदेश – युद्ध से रुके हैं फेरबदल के फैसले

ईरान और अमेरिका इजरायल के युद्ध के कारण जो चीजें प्रभावित हो रही है उसमें…

1 week ago