बॉलीवुड

सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले पुलिस अधिकारी का मोबाइल जप्त

बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है लेकिन इस बार अपनी किसी हिट या फ्लॉप फिल्म के लिये नहीें बल्कि एक अलग ही मामले में हुआ यूं कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए मुंबई से रूस रवाना हुए थे। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)  के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर सोमनाथ मोहंती ने सलमान को अनिवार्य सिक्योरिटी चेक के लिए एंट्री गेट पर ही रोक लिया था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  यह मामला काफी चर्चा में रहा था और ऑफिसर सोमनाथ सोशल मीडिया पर बिना भेदभाव के अपनी ड्यूटी निभाने के कारन हीरो बन गए थे। अब ताजा खबर आ रही है कि सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने के कारण सोमनाथ मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। (CISF) ने ऑफिसर सोमनाथ पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाया है कि जिसके अनुसार ऑफिसर सोमनाथ मोहंती ने सलमान को एयरपोर्ट पर रोककर अपनी ड्यूटी निभाई  लेकिन बाद में सोमनाथ मोहंती पर खुद प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिकए (CISF) ने एक मीडिया ऑर्गेनाइजेशन से बात करने के बाद सोमनाथ मोहंती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया हैए क्योंकि ये (CISF) प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। (CISF) ने सोमनाथ का मोबाइल फोन इसलिए भी जब्त किया है ताकि वे भविष्य में इस घटना के बारे में मीडिया से बातचीत न कर पाएं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

41 mins ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 hour ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

23 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

23 hours ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

2 days ago