राजनीतिनामा

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों का निरीक्षण किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभागीय मुख्यालय सागर का औचक दौरा कर र्स्माट सिटी अंर्तगत चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया दरअसल र्स्माट सिटी अंर्तगत चल रहे विकास कार्य प्रारंभ से ही कार्यशैली, समयसीमा, और गुणवत्ता को लेकर चर्चा का विषय बने रहे है लेकिन पिछले सप्ताह जब मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने ही र्स्माट सिटी अंर्तगत चल रहे विकास कार्यो को कटघरे में खड़ा किया तब दूसरे ही दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यो की विभागीय समीक्षा की और सागर र्स्माट सिटी अंर्तगत चल रहे विकास कार्यो का स्वंय आकर निरीक्षण करने की बात कही थी । सागर में विशेषकर लाखा बंजारा झील परियोेेजना में भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस और शिवसेना प्रारंभ से ही लगाती रही है और झील से जुड़ी जनमानष की भावनाओं का सर्मथन भी उन्हे मिलता रहा है । इसी कारंण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाखा बंजारा झाील जाकर प्रत्येक कार्य का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों एवं ठेकेदार को फटकार लगाई और आगे के कार्यो को टाईम टेबिल बनाकर समयसीमा में करने की बात कही इस दौरान मुख्यमंत्री के सख्त रवैये ने जहां अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति गंभीर होने के लिये चेताया तो आम जनता के मन की बात भी मुख्यमंत्री के मुंह से निकली।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कालेज पहुंचकर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ सुविधाओं का जायजा लिया अधिकारियों से कागजी सवाल जबाब के बजाय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कोरोना र्वाड में जाकर तैयारियां देखी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन बेतवा लिंक परियोजना को बुंदेलखंड के विकास में महत्व समझाया साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को इस अति महत्वपूर्ण परियोजना जो देश की प्रथम नदी जोडो परियोजना है के लिये धन्यवाद दिया । मुख्यमंत्री चौाहान ने मंच से ही सभी को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव कि लिये टीकाकरंण कराने की बात कही मंच से ही उन्होने सागर में टीकाकरण की स्थिति पर संतोष जताया और एक बार फिर सागर में चल रहे विकास कार्यो को गिनवाया । मुख्यमंत्री ने हवाई दुर्घटना मे शहीद हुए देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजली देकर उपस्थिज जनता के साथ मौन श्रद्धांजली भी दी।
यह मुख्यमंत्री शिवरज सिंह चौहान का विशिष्ट गुंण है कि उन्होने एक दौरे से ही र्स्माट सिटी कार्यो का निरिक्षण कर जहां स्वंय की पार्टी में पनप रहे असंतोष को दूर किया तो आम जनता में फिर से अपने विकासपुरूष की छवि को दुरूस्त किया और अधिकारियों एवं निर्माण एंजेसियो के मन में काम के प्रति गंभीरता को पुष्ट कर लापरवाही होने पर सख्त कार्यवाही का डर भी बैठाया।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago