निरोगी-काया

फिर बढे कोरोना के मामले केंद्र सरकार ने राज्यों को चेताया

पिछले वर्ष जून में समाप्त हुई कोरोना की दूसरी लहर के हाहाकार के बाद लगभग एक साल से भारत मे कोरोना के मामलों में निरंतर कमी आयी है और हाल फिलहाल अब तक किसी भी प्रकार की लहर आने की आशंका नहीं थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों के मुकाबिक 24 घंटे में मिले नए केसेज की संख्या चार हजार से ज्यादा हो गई है। पिछले करीब चार महीने में यह सबसे बड़ी संख्या है। पांच राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैंए जिसे लेकर केंद्र सरकार ने इन पांचों राज्यों के लिए निर्देश जारी किया है।

 देश के पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने से चिंतित केंद्र सरकार ने इन राज्यों को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन राज्यों को लिखी गई चिट्ठी में सघन निगरानी, ज्यादा टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग और ट्रैकिंग करने की सलाह दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चिट्ठी में लिखा है. यह जरूरी है कि राज्य सख्त निगरानी बनाए रखें। संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए यदि जरूरी हो तो कार्रवाई करें।

अपनी चिट्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस सामूहिक प्रयास में इसके लिए आवश्यक समर्थन जारी रखेगा। गौरतलब है कि भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड.19 के चार हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले तीन.चार दिन से नए केसेज में हुई बढ़ोतरी के बाद देश में एक्टिव केसेज की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा हो गई है। शुक्रवार की सुबह केंद्र सरकार की ओर से अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4041 नए मामले सामने आए जबकि दस मरीजों की मौत हो गई। देश में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ कर 21177 हो गई है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

14 hours ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: कश्मीर को बचाने वाला पाकिस्तान या भारत ?

बारामूला में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के बयान से विवाद, भाजपा ने साधा निशाना जम्मू-कश्मीर के…

17 hours ago

त्योहारों के सीजन में राहुल गांधी की रैली पर व्यापारियों को ऐतराज

10 हजार करोड़ के कारोबार पर असर की आशंका नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम में…

20 hours ago

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

2 days ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

3 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 days ago