बॉलीवुड

गृहमंत्री अमित साह ने देखि फिल्म पृथ्वीराज…

नई दिल्ली आजकल फिल्मी दुनिया का राजनैतिक कनेक्शन फिल्म के लिये मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है हाल ही में रिलीज हुई फिल्म काश्मीर फाईल्स इसकी मिशाल है जो राजनैतिक द्धंद के कारण साधारण बजट के बाबजूद अत्यंत सफल फिल्मों में शुमार हुई । फिल्म काश्मीर फाईल्स के बाद अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भी राजनैतिक गली से सफल्ता के मैदान तक पहुचने की तैयारी में दिखाई देती है। नई दिल्ली के चाणक्या थियेटर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए अक्षय कुमार ने इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की थी् फिल्म को गृह मंत्री पूरे परिवार के साथ देखने आए ।

फिल्म देखकर गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म के कलाकार और निर्माताओं की जमकर तारीफें करते हुए कहा कि इतिहास के एक छात्र के रूप में मैं कहना चाहूंगा कि इस फिल्म का न सिर्फ भारत के सांस्कृतिक युद्ध को दर्शाने वाली फिल्म के रूप में आनंद उठाया बल्कि भारतीयों के लिए इसके महत्व को भी समझाा जाये ।अमित शाह ने कहा सही मायनों में यह फिल्म भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को दर्शाती है् यह फिल्म मध्य काल में राजनीतिक सत्ता और महिलाओं को विकल्प चुनने की आजादी को मजबूती से प्रदर्शित करती है शाह ने कहा वह अपने परिवार के साथ लगभग 13 साल के बाद किसी फिल्म को थियेटर में देखा है यह हमारे परिवार के लिए बेहद खास दिन था क्योंकि हमने फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं के साथ थियेटर के अंतिम पंक्ति में बैठकर इसे देखा गौरतलब है कि यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है अक्षय कुमार के साथ पहली बार मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म में नजर आएंगी मानुषी इस फिल्म से ही अपने बालीवुड कैरियर की शुरूवात कर रहीं है इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है।

  जब गृहमंत्री ने पत्नी पर ही छोड़ दिया फिल्म का डायलॉग

इस दौरान एक और रोमांचक वाक्या हुआ , अपने भाषण के अंत में गृह मंत्री जाने के लिए आगे बढ़े लेकिन उनकी पत्नी सोनल जहां खड़ी थी वही खड़ी रही् इसके बाद अमित शाह ने फिल्म के एक डायलॉग का सहारा लिया और उन्होंने अपनी पत्नी से कहा “चलिए हुकूम ” इस बात पर वहां उपस्थित लोगों ने जोर का ठहाका लगा दिया ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

5 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

5 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

5 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago