Categories: Breaking News

तेजप्रताप यादव पार्टी और परिवार से बेदखल

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव को परिवार से निकाल दिया है और साथ ही छह साल के लिए पार्टी से भी निकाल दिया है। तेज प्रताप के फेसबुक पेज पर एक लड़की के साथ उनकी तस्वीर शेयर किए जाने और उसके साथ शादी कर लिए जाने की खबरों के बाद लालू प्रसाद ने यह कार्रवाई की है। तेज प्रताप के छोटे भाई और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इसे सही ठहराते हुए कहा कि वे बालिग हैं और अपने फैसले कर सकते हैं लेकिन इस तरह की चीजें बरदाश्त नहीं की जाएंगी।

तेज प्रताप को पार्टी से निकालने की जानकारी देते हुए लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है’।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

5 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

13 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

4 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago