लोकतंत्र-मंत्र

पेट्रोल डीजल के दामों में बड़ी कमी जनता को राहत

नई दिल्ली। डेस्क

लगातार महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिये शुक्रवार शाम एक अच्छी खबर आई , केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी कमी की है। पेट्रोल पर आठ रुपए प्रति लीटर और डीजल पर छह रुपए लीटर उत्पाद शुल्क कम किया गया है। उत्पाद शुल्क में इस बड़ी कटौती से पेट्रोल साढ़े नौ रुपए और डीजल सात रुपए लीटर सस्ता होगा। शनिवार को आधी रात से नई कीमतें लागू हो गई हैं। इससे पहले केंद्र ने पिछले साल नवंबर में उत्पाद शुल्क में कमी की थी। तब उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों मे होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्पाद शुल्क में कटौती हुई थी। हालांकि चुनाव के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमत में बड़ा इजाफा किया था। लेकिन वर्तमान में जनता को एंसी किसी भी कटौती की कोई उम्मीद नहीं थी ।
पिछले दिनों कोरोना समीक्षा संबधी एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों को खासकर विपक्षी शासन वाले राज्यों से उनके यहां लगने वाला बिक्री कर या वैट करने की सलाह दी थी। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती करने के बाद अब राज्यों पर भी दबाव होगा कि वे स्थानीय करों में कमी करें। इससे पहले पिछले साल तीन नवंबर को केंद्र ने पेट्रोल पर पांच रुपए और डीजल पर 10 रुपए उत्पाद शुल्क कम किया था। उसके बाद कुछ राज्यों को छोड़ कर ज्यादातर राज्यों ने अपने स्थानीय करों में कटौती की थी।
पेट्रोल और डीजल पर शुल्क में कटौती के साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री ने रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी का भी ऐलान किया। यह सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी। यह सब्सिडी एक साल में 12 सिलेंडर पर दी जाएगी। केद्र सरकार के इस निर्णय के बाद जहां भाजपा के नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री की सवंदनशीलता और प्रत्येक वर्ग की परवाह करने वाला नजरिया बताया तो कांग्रेस ने कहा कि पिछले महीनों से लगातार दाम बढाकर कम करना सिर्फ राजनीति है । हालांकि केंद्र सरकार के इस निर्णय से जनता को बड़ी राहत मिली है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

5 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

12 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

4 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago