विशेष - बात

राहुल गाँधी ने लद्दाक, डोकलाम की तुलना यूक्रेन से की

समाचार डेस्क , नई  दिल्ली

आज की राजनीति में भले ही विपक्ष और कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा के सामने कितना भी कमजोर प्रतीत होता हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष का कोई भी नेता बौना ही लगता हो लेकिन क्षेत्रीय राष्टीय और अंर्तराष्टीय मामलों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी द्धारा कहीं गयी बातें आज भी अपना प्रभाव लिये हुए होती है और भाजपा के लिये चुभन पैदा करने वाली भी होती है ताजा मामला राहुल गांधी द्धारा यूक्रेन और रूस के संबध में भारत और चीन की तुल्नात्मक टिप्पणी का है भाजपा हमेशा से कांग्रेस खासकर राहुल गांधी के रिश्ते चीन के साथ मधुर होने का दावे करती रही है । दूसरी ओर राहुल गांधी ने हमेशा चीन के साथ भारत के सीमा विवाद पर भाजपा तो घेरने की कोशिश की है् ऐसे में एक बार फिर से राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ वैसी ही स्थिति चीन ने लद्दाख में पैदा हो गई हैउन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती राहुल ने उक्त बातें लंदन में आयोजित सम्मेलन ‘‘आईडियाज फॉर इंडिया‘‘ भारत के लिए विचार में यह बात कही इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पार्टी प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल भी कार्यक्रम में शामिल थे।

यूक्रेन और लद्दाख में तुलना करके देखिये – राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि रूस की यूक्रेन से इसी बात की लड़ाई है कि वो कहते हैं कि हम आपकी क्षेत्रीय अखंडता को नहीं स्वीकारते हैं हम यह मानने से इनकार करते हैं कि दो जिले तुम्हारे हैं हम उन दो जिलों में हमले करने जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि तुम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन नाटो से गठजोड़ तोड़ दो ।  गांधी ने कहा कि पुतिन यही कर रहे हैं पुतिन कह रहे हैं कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं कि तुम अमेरिका के साथ गठजोड़ करो,मैं तुम पर हमला करूंगा, उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जो हो रहा है और लद्दाख में जो हो रहा है, उनकी तुलना करिये  दोनों जगह समान स्थिति है।

चीन की सेनाएं लद्दाख़ और डोकलाम दोनों जगहों पर
गांधी ने कहा कि चीन की सेनाएं लद्दाख़ और डोकलाम दोनों जगह हैं चीन कह रहा है इन इलाक़ों से आपका भारत संबंध तो है लेकिन हम चीन नहीं मानते कि यह भूभाग आपका है उन्होंने कहा कि मेरी समस्या यह है कि भारत सरकार इस पर कोई बात नहीं करना चाहती उन्होंने सीमा पर चीन की आक्रमकता और पैगोंग झील पर चीन द्वारा दूसरा पुल बनाने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए दावा कि नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात भी नहीं करती बता दें कि इसके पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है तथा भारतीय ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र को इस बेमिसाल तरीक़े से चलाया है।
इस प्रकार राहुल गांधी द्धारा किये गयी तार्किक बांते बहुत हद तक सोचने पर विवष करती है, और यही कारण है कि सरकार को राहुल गांधी द्धारा किये गये बातूनी हमलों  पर सफाई भी देनी पड़ती है बेमन से ही सही ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

19 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

20 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

3 days ago