राजनीतिनामा

प्रधानमंत्री मोदी संत रविदास मंदिर निर्माण का भूमिपूजन एवं जनसभा को संबोधित करेंगे

प्रभारी मंत्री डा. भदौरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री 1000 करोड़ की एनएच की सड़कों का भूमिपूजन और ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री डा. अरविंद सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 अगस्त के सागर आगमन और संत रविदास मंदिर निर्माण एवं कला संग्रहालय के भूमिपूजन तथा समरसता यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित जनसभा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि संत रविदास के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मंदिर का निर्माण 100 करोड़ की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रीगण, सांसद, विधायक शामिल होंगे।समीक्षा बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक सर्वश्री प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, महेश राय, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, सर्वश्री देवेन्द्र सिंह, भानुराणा, प्रभुदयाल पटैल, श्रीमती लता वानखेडे़, पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कंबीरपंथी, सुधीर यादव, नरेन्द्र अहिरवार, अशोक अहिरवार, संभागायुक्त श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, एडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ श्री पी.सी. शर्मा, विनय द्विवेदी, समस्त एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री डा. भदौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी कार्यक्रम में लगभग 1000 करोड़ रू. की लागत के 47 कि.मी. के मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया पैकेज -1 फोरलेन तथा हिनौतिया-मेलुआ पैकेज-2 टू लेन सड़कों का भूमिपूजन करेंगे। इससे मध्य भारत में बेहतर संपर्क के साथ-साथ पर्यटक हमारी विश्व धरोहर सांची के बौध्द स्तूप, अशोक स्तंभ और उदयगिरि की चटटानों पर बनाए गए गुफा मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। प्रधानमंत्री ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे।प्रभारी मंत्री डा. भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गो के लोगों की भागीदारी होगी। इसलिए आने जाने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रहे। कार्यक्रम स्थल पर पार्किग, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, आदि सभी उचित तरीके से प्रबंध किये जाए। बसों के आने जाने के दौरान कहीं पर भी जाम की स्थिति न बनें। आयोजन स्थल पर पेयजल आदि की अच्छी व्यवस्था रहें। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।बैठक में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से निकली सामाजिक समरसता यात्राओं के सागर आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न 5 रूट की समरसता यात्राएं 9, 10 और 11 अगस्त को सागर पहुंच रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि समरसता यात्रा के अतिथियों, यात्रियों के जिले में ठहरने उनके आवास, भोजन, चाय, नाश्ता के उचित प्रबंध किये जाये।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

एआई सम्मेलन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एआई इमपैक्ट समिट-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। पांच दिन…

2 hours ago

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

3 days ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

3 days ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

4 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

4 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

4 days ago