संस्कृति

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आज एवरेस्ट विजेता भावना होंगी शामिल

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ओरेकल इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप सागर अमर शहीद कालीचरण तिवारी जी की 26वीं पुण्यतिथि पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा रिदम द्वारा देश भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी इसके साथ ही एवरेस्ट विजेता सुश्री भावना डेहरिया कार्यक्रम में शिरकत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी।एक शाम शहीदों के नाम दिनांक 27 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को शाम  बजे से अमर शहीद कालीचरण चौराहा सिविल लाइन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सागर के सभी शहीदों के परिजनों का सम्मान शाल श्रीफल से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्व वर्ष अनुसार अमर शहीद कालीचरण तिवारी सम्मान पत्र  सुश्री यामिनी मौर्य राष्ट्रीय स्तर पर जूडो खिलाड़ी के रूप में 2025 में विक्रम सम्मान प्राप्त  अर्पित प्रजापति राष्ट्रीय रेनॉल्ट पिस्टल शूटर राजेश यादव झील बोट क्लब सागरए साथ ही ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध में शामिल भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष शर्मा एस एस ओ स्टेशन हेडक्वार्टर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजकुमार खत्री आयुक्त नगर पालिका निगम सागर सकेंगे विशिष्ट अतिथि सुनील जैन पूर्व विधायक ,कर्नल राम सिंह रिटायर्ड जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सागर अजय श्रीवास्तव संचालक सुंदरलाल मेमोरियल स्कूल राजाखेड़ी कपिल मलैया समाजसेवी सागर अजय दुबे अध्यक्ष विहिप सागर श्री उपेंद्र भदौरिया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कविता लारिया समाजसेवी मकरोनिया राजेंद्र शिलाकारी वरिष्ठ आर्किटेक्ट होंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अंकलेश्वर दुबे द्वारा दी गई।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago