सागर मकरोनिया मैं नियम विरुद्ध बने अवैध शॉपिंग मॉल एवं नगर पालिका में चल रहे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज शिवसेना ने मकरोनिया नगर पालिका उग्र प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की! नगर पालिका में चल रहे व्याप्त भ्रष्टाचार की 11 फीट लंबी माला लेकर पहुंचे शिवसैनिको ने नगर पालिका के मुख्य द्वार पर चशपा की जिसमें नगर पालिका के विभिन्न भ्रष्टाचार का उल्लेख था शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहां की मकरोनिया नगर पालिका में नियम विरुद्ध बने अवैध शॉपिंग मॉलों की वजह से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है शिवसेना संगठन द्वारा पूर्व से ही आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहे हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन मौन बैठा है अगर नगर पालिका सीएमओ की कार्य करने की इच्छा शक्ति खत्म हो चुकी है तो सीएमओ कुर्सी पर बोझ ना बने और किसी सक्षम अधिकारी को आने दे जो इन अवैध शॉपिंग मॉलों पर कठोर कार्रवाई कर सके कलेक्टर के आदेश पर नोटिस तो कटे जाते लेकिन विशाल मेगा मार्ट वैल्यू एंड वैरायटी के संचालक नोटिस के जवाब में उल्टा नगर पालिका को पुलिस पॉइंट बढ़ाने और 150 मीटर नो पार्किंग ज्वाइन करने की सलाह दे डालते है नगर पालिका की उदासीन रवैया से मकरोनिया में आए दिन चक्काजाम जैसी स्थिति बनी रहती है लोगों को आवागमन में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने अवैध शॉपिंग मॉल एवं नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहां की नक्शा के विपरीत बनी अवैध शॉपिंग मॉल की बिल्डिंगो पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि इनका निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर भी कर चुके हैं शीघ्र ही अगर अवैध मालों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो शिवसेना मकरोनिया बंद करने का आवाहन करेगी
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…
राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…