समाज

ब्यूटी क्वीन अमृत कौर सीहोर में जनपरिषद कार्यक्रम में शिरकत करेंगी

ब्यूटी क्वीन अमृत कौर 17 मार्च को सीहोर में जनपरिषद  के कार्यक्रम में  शिरकत करेंगी 

अग्रणी सामाजिक संस्था जन परिषद के सीहोर चैप्टर का इंस्टालेशन कार्यक्रम 17 मार्च को जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी जी के मुख्य आतिथ्य में ( स्थान ) में सुबह ग्यारह बजे आयोजित किया जा रहा है l कार्यक्रम में संस्था के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव , प्रांतीय सचिव श्री नितिन श्रीवास्तवके एवं अन्य विशिष्ठ अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे l इस कार्यक्रम में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2020 और मिसेज इंडिया परफेक्शनिस्ट 2020 सुश्री अमृत कौर बतौर अति विशिष्ठ अतिथि शिरकत करेंगी l कार्यक्रम में कुछ विशिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा l ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 34 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 200 एवम् विदेशो में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। गैर राजनीतिक संस्था जन परिषद का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l

कृपया यह भी पढ़ें –

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

20 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago