कलमदार

विंध्य की धरा पर आज से बहेगी गौ कथा की बयार

अग्र पीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर पहुंचे रीवा उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने किया स्वागत

यह कलयुग है और कलयुग में भक्तमाल कथा का बहुत महत्व है भक्तमाल कथा कलयुग में भक्ति का संदेश देती है साथ ही भगवत कथा का मानव जीवन में अलग ही महत्व है कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति एवं मन का शुद्धिकरण होता है इसी तरह कलयुग में भवसागर पार करने के लिए केवल गाय की पूंछ पकड़ने से काम नहीं चलेगा गौ सेवा गो संरक्षण और गो संवर्धन आवश्यक है कुछ इसी तरह इस भौतिकवादी युग में हम पतिस्पर्धा में इतने खो गए है कि अब हमें शुद्ध भोजन भी प्राप्त नहीं होता रासायनिक खादों को डालकर जो भी फसले उगाई जा रही है उससे मानव जीवन में बीमारियां बढ़ रही है।इसके लिए प्राकृतिक खेती जरुरी है और यह बहुत ही सुखद संयोग है कि रीवा के बसामन मामा गोवंश वन्य विहार में 12 13 और 14 फरवरी को अनंत श्रीविभूषित श्री मजजगदगुरु द्वाराचार्य श्रीअस पीठाधीश्वर एवं श्री मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 108 स्वामी डॉक्टर राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज गौ सेवा भक्तमाल कथा और प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रवचन देंगे यहां बताते चलें कि डॉ राजेंद्र दास जी सनातन के सर्वमान्य संत माने जाते हैं। शास्त्र आधारित बात रखने वाले महाराज जी को आजकल देश दुनिया में विभिन्न माध्यमों से लाखों करोड़ों लोग सुनकर अपना जीवन बदल रहे है विध्य की धरा पर पहली बार महाराज जी का आगमन हो रहा है उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के सतत प्रयासों से जहां बसामन मामा गी वन्य विहार सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है वहीं महाराज जी की तीन दिवसीय कथा के दिव्य आयोजन से इस प्रकल्प को और भी ऊंचाइयां मिलेंगी आज देश में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम राजनीतिक लोग ही है कोई राजनीतिज्ञ यदि इस तरह के प्रयास करते है तो निश्चित ही देश की जिस तरह से महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान हुआ है वैसे ही गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने गो मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में भी होना चाहिए
यह दिव्य आयोजन ऐंसे  समय में हो रहा है जब पूरे देश में गो सम्मान आह्वानआचार्य श्री राजेन्द्र दास जी का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आत्मीय स्वागत मलूक पीठाधीश्वर आचार्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज का रीवा एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आचार्य श्री का स्वागत वंदन कर आत्मीय अभिनंदन किया। श्री राजेन्द्र दास जी महाराज तदुपरांत उप मुख्यमंत्री जी के अमहिया स्थित निवास पहुंचे जहाँ उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सपत्नीक आचार्य श्री का चरण पखारकर आशिर्वाद किया तथा महाराज जी को श्रीफल व गौमाता की मूर्ति भेंट की। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री राजेन्द्र दास जी करेंगे गो कथा एवं गौ आधारित खेती पर कथा बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक श्री जगदगुरू द्वाराचार्य अद्यपीठाधीश्वर एवं श्रीमलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज अपनी अमृतवाणी से गौकया एवं गी आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे। यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस दिव्य आयोजन के माध्यम से गौसंरक्षण गो आधारित प्राकृतिक खेती एवं सनातन मूल्यों को नई दिशा और सशक प्रोत्साहन मिलेगा। गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौ भक एवं गौ कथा वाचक श्री राजेन्द्र दास जी की कथा का श्रवण करने का सभी से आह्वान किया है।अभियान चलाया जा रहा है अध्यात्म और राजनीति की सफलता तभी कहीं जा सकती है जब यह अभियान सफल हो जाए।
बहरहाल अप पीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर डॉ राजेंद्र दास जी गो संरक्षण और गो आधारित प्राकृतिक खेती पर कथा करेंगे कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी आज शाम महाराज जी के रीवा पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्त ने स्वागत किया शुक्ला का कहना है की कथा से गैस संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा आयोजन स्थल पर प्रसाद में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अन्य और सब्जियों का ही उपयोग किया जाएगा संतों और अतिथियों के ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।कुल मिलाकर विध्य की धरा पर पहली बार पहुंचे प्रसिद्ध संत मलूक पीठाधीश्वर के दर्शन करने एवं कथा सुनने भको के बीच इंतजार की घड़िया समात ही गई है वैसे तो विभिन्न संचार माध्यमों से क्षेत्र के लोग लगातार महाराज जी को सुन रहे हैं लेकिन प्रत्यक्ष में पहली बार यह अवसर आया है।

श्री देवदत्त दुबे   ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश  

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

9 hours ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

16 hours ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

17 hours ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के सहयोगी दलों ने उठाये सवाल

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठ रहे सवालों के बीच अब…

2 days ago

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के व्यापारी करेंगे डिजिटल भुगतान का बहिष्कार

नई दिल्ली। भारतभवः  डिजिटल भुगतान को लेकर देशभर के व्यापारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ…

3 days ago