13 दिसंबर 2001 को भारत की संसद पर हुए हमले को आज 21 वर्ष पूरे हुए , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2001 में संसद (Parliament) पर हुए आतंकी हमले (terror attack) में शहीद जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र इन बहादुर शहीदों के बलिदान के लिये हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
कृपया यह भी पढ़ें –
राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, राष्ट्र उन बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है जिन्होंने 2001 में आज के ही दिन आतंकी हमले से संसद की सुरक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा, हम इन बहादुर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिये हमेशा उनके आभारी रहेंगे। 21 वर्ष पूर्व आज ही के दिन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक फोटो पत्रकार की भी हमले में मौत हो गई थी।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान, घर पहुंचकर की जा…
54 फीसदी नियुक्तियां एक ही समाज से होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया…
21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर…
37 में से 33 जिलों में पछाड़ी भाजपा शहरी निकायों में जीत के बाद भाजपा…
पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…
केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।…