कलमदार

क्या जिंदगी इतनी सस्ती है !

जिंदगी जी हां इसी एक शब्द में आते है सब हमारे पास जो कुछ भी है जो कुछ भी हम पाना चाहते है । सुख चाहे वह भौतिक हो या बस महसूस किये जाने वाले कुछ पल जो एहसास कराते हैं सुख और दुख का । तो फिर क्यों इसी जिंदगी को सड़को पर तड़फता देखना पड़ता है हर रोज अखबारों के पहले पन्ने पर क्या विकास की यह कीमत चुकाने के लिये यह देश तैयार है । क्या दूसरे देश जो विकास की दौड़ में हमसे कहीं आंगे है उन्होने भी विकास की यही कीमत चुकाई है जो भारत में हर रोज हजारों की संख्या में सडक दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले लोगो के परिवार चुका रहें है।
बीते दिन देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में 6 युवाआंे की मौत की खबर ने सुन्न कर दिया । 6 युवा जिंदगी नशे और रफतार के काकटेल से बने जहर का शिकार हो गईं । खबरें आती है रोज छपती है अखबारों में सोशल मीडिया पर लाश के चिथड़ों के वीडियो से सहम भी जाते है कुछ पल के लिये लोग लेकिन इसके पीछे की जिम्मेवारी किसकी है इस पर कोई बात कभी नहीं होती । नशे में गाड़ी चलाना अपराध है तो ढाबों पर अवैध शराब का कारोबार भी एक सच्चाई है जहां जब चाहो जितनी चाहों बिना समय की पाबंदी के मिल जाती है भरपूर शराब । कोई नहीं देखने वाला रातों में कितनी भी स्पीड पर रेस लगाओ । आपकी जान की जिम्मेवारी खुद आपकी है सरकार की नहीं तो हिपहाप और बेबसीरीज के देखते वक्त किये गये नशे में नशों में जो उबाल आता है उसे सड़क पर लाने से पहले एक बार अपने परिवार का ख्याल जरूर कीजिये और सीमायें तय कीजिये क्योकि न शराब पीना अपाराध है और न गाड़ी चलाना लेकिन इन दोनो का गठजोड़ एक पाप है खुद आपके लिये आपके परिवार के लियेया फिर सड़क पर चलते किसी गरीब के लिये और हां जिंदगी इतनी सस्ती नहीं है कि उसे किसी सेटेरडे नाईट की मस्ती पर कुर्बान किया जा सके ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago