Categories: Breaking News

विकाश पर्व : ग्राम पंचायत उमरा एवं ग्राम गोपाल पिपरिया में दी करोड़ों  की सौगात

मंत्री श्री भार्गव ने ग्राम पंचायत उमरा एवं ग्राम  गोपाल  पिपरिया में दी करोड़ों  की सौगात
विकास पर्व के अवसर पर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरा एवं ग्राम गोपाल पिपरिया में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने  करोड़ों रुपये की सौगात दी है। ग्राम पंचायत उमरा में मंत्री श्री भार्गव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,आवास गृह सहित अन्य विकास कार्यों  की प्रशासकीय स्वीकृति राशि रुपया 306.80 लाख एवं सोदनी से सिद्ध बाबा मार्ग लंबाई 1.0 किलोमीटर प्रशासकीय स्वीकृति राशि रुपया 150.24 लाख का निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
लोक निर्माण मंत्री श्री  गोपाल भार्गव ने कहा उमरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर की स्थापना, फार्मा सिस्ट वार्ड बॉय की भर्ती भी की जाएगी ,जो 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से जो सुविधा गढ़ाकोटा में मिलती है ,वह यहां उमरा ग्राम में मिलेगी ।अब डिलीवरी के लिए गढ़ाकोटा नहीं जाना पड़ेगा। यहीं अस्पताल में व्यवस्था रहेगी। अगर किसी व्यक्ति को कुत्ता काट देता है तो इंजेक्शन भी यहीं पर लगाए जाएंगे ।गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच यहीं से होगी ।यह अस्पताल सर्व सुविधा युक्त रहेगा। मंत्री भार्गव ने कहा कि आपचंद बांध से किसानो को पाईप लाईन डालकर पानी दिया जायेगा।  मंत्री श्री भार्गव ने कहा  जब हम विधायक थे और  पहली बार उमरा ग्राम आये थे तो कही पर सड़कें नही थी। अब चारो तरफ सड़को का जाल बिछ गया, और  जहां रह गई और मिट गई, उनको बनाने काम चालू  है । लाड़ली बहनो के खातो में हमारी सरकार पैसे भेज रही और ग्राम के लोगो की जनसमस्याएं भी सुनी और  तत्काल निराकरण करने के लिए अधिकारियो निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर जीएम तिवारी कार्यपालन यंत्री, इशान  श्रीवास्तव, एसडीओ साहित्य तिवारी, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरे, डा. सुयश सिंघई ,तहसीलदार कुलदीप पाराशर, मुकेश यादव,  बसंत यादव ,हरिओम पान्डे,बाबूलाल पाराशर, उमरा सरपंच गीता लक्ष्मण लोधी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।मंच का संचालन विक्की जैन ने किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

18 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

18 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

19 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago