अपराध

बंडा घटना के दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री देवड़ा

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
मामले की पुनरावृत्ति ना हो ऐसे ठोस कदम उठाए जाएंगे
आबकारी अधिनियम की धारा 49-क के तहत मामला दर्ज, 14 आरोपी गिरफ्तार
उप मुख्यमंत्री ने बीएमसी में भर्ती मरीजों का जाना हाल-चाल, दिए शत-प्रतिशत समुचित इलाज के निर्देश
जिले के बंडा क्षेत्र में हुई दुखद घटना पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने घटना को अत्यंत संवेदनशील एवं पीड़ादायक बताते हुए स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना की जांच पूरी बारीकी और गंभीरता से की जा रही है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि प्रकरण में कुल 30 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 49-क के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के उपरांत राज्य सरकार की ओर से घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रित परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक स्तरों पर भी जांच जारी है।
अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावितों के नि:शुल्क एवं सर्वोत्कृष्ट इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
इस दौरान सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, डीआईजी श्री एस एस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री प्रभारी डीन डॉ गंगवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी , डॉक्टर्स मौजूद थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

8 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

15 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago