Categories: Breaking News

अन्य पिछड़ा वर्ग की हितैषी बनने वाली सरकार के पास छात्रवृत्ति की राशि नहीं- कमलनाथ

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद से ही प्रदेश में ओबीस हितैशी बनने की होड़ दोनो प्रमुख राजनैतिक दलों में लगातार जारी है उसी क्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता कमलनाथ ने पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के मामले में सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश के सरकारी और शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों एवं कॉलेजों में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अध्ययनरत छात्रों को दो वर्ष से अधिक समय से छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हुआ है। प्रतिवर्ष पिछड़ा वर्ग के लगभग पॉंच से छह लाख विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते हैं । वर्ष 2020.21 के लगभग पॉंच लाख विद्यार्थियों में से अधिकांश को पूर्ण छात्रवृत्ति का वितरण अभी तक नहीं हुआ है ए इसी प्रकार वर्ष 2021.22 के लगभग छह लाख छात्रों को छात्रवृत्ति का अभी इंतजार है ।विगत दो वर्षों से छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किये जाने से विभिन्न उच्च शिक्षा से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों एवं निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को प्रतिदिन आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है ।विभाग द्वारा निरन्तर बजट की मांग की जा रही है पर सरकार बजट उपलब्ध कराने में असफल साबित हुई है ।
द्वितीय अनुपूरक बजट में भी महज थोड़ी सी राशि देकर सरकार ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। कमलनाथ ने आगे कहा कि ख़ुद को अन्य पिछड़ा वर्ग का सच्चा हितैषी बनने वाली शिवराज सरकार का यह सच है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र.छात्राओं के लिये ही सरकार के पास राशि नहीं है और दावे रोज़ बड़े.बड़े किये जाते है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

महंगाई ने तोड़ी छह फीसदी की सीमा! दूध, सब्जी से लेकर साबुन तक महंगे

नई दिल्ली | भारतभवः  महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…

18 hours ago

कटनी में ज्वेलरी शोरूम पर चोरों का बड़ा धावा, 11 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर पार

दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…

2 days ago

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…

2 days ago

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

3 days ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

3 days ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

3 days ago