सिनेमा

सत्य और तथ्यों के आधार पर ही फिल्म की विवेचना होनी चाहिए- मोदी

पिछले सप्ताह से लगातार सुर्खियों में बनीं फिल्म द काश्मीर फाईल्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक अंदाज में बयान दिया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गयाए उस सत्य को दबाने की कोशिश की गई थी। इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही फिल्म कश्मीर फाइल्स की काफी चर्चा है। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और पलायन की त्रासदी को इसमें दिखाया गया है। अब इस फिल्म की चर्चा प्रधानमंत्री ने की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के सत्य को दबाने की कोशिशें हुई थीं। उन्होंने कहा कि कैसे इस फिल्म के जरिए सच को बाहर लाया गया है। पीएम ने कहा कि कैसे सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है। कुछ दिन पहले ही फिल्म के कलाकार और निर्माता ने पीएम से मुलाकात की थी। उन्होने कहा कि फिल्म की कला सत्य को दुनिया के सामने लाने का एक जरिया है । महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म गांधी ने महात्मा गांधी की महानता का परिचय पूरी दुनिया से कराया । उन्होने कहा सत्य और तथ्यों के आधार पर ही फिल्म की विवेचना होनी चाहिए। इस फिल्म पर राजनीति भी शुरू हो गई है केरल कांग्रेस के ट्वीट्स पर काफी बवाल हुआ। एक दिन पहले लोकसभा में भी कश्मीर फाइल्स का जिक्र हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था।

वीडियो समाचार देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/yDNnoLD0i_4

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

16 hours ago

NH-44 पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

बांदरी से मालथौन टोल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, ढाबे-होटल और टपरे हटाए गए सागर।…

17 hours ago

भारत की परमाणु ताकत पर बड़ा दावा-190 हथियार, 225 तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारतभवः  भारत की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…

21 hours ago

भाजपा के चंदे का रिकॉर्ड, कांग्रेस से सात गुना आगे

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,472.8 करोड़, कांग्रेस के हिस्से आए ₹207.17 करोड़…

2 days ago

अवैध जहरीली शराब – जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु…

3 days ago

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा – खेत बना नकली शराब की फैक्ट्री

बंडा | सागर बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच जैसे-जैसे…

3 days ago