लोकतंत्र-मंत्र

जन परिषद की ग्यारहवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वियतनाम में संपन्न

जनपरिषद ने जताई पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता 

पर्यावरण पर केंद्रित, अग्रणी संस्था जन परिषद की ग्यारहवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन के त्रिपाठी, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीमती नयनतारा पाठक, श्रीमती लक्ष्मी त्रिपाठी एवं मिस यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी सुश्री हर्षल बजाज की उपस्थिति में संपन्न हुई। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी ने जन परिषद की 36 वर्षों की यात्रा की अनेक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सबके सम्मिलित प्रयासों एवं जन परिषद के रचनात्मक प्रयासों से संस्था जन परिषद सामाजिक भावनाओं की पर्याय बन गई है।

जन परिषद की इस मीट में पधारे सभी डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचना हम सबकी प्रमुख जिम्मेदारी है। श्रीमती नयन तारा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि एक एक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। सुश्री हर्षल बजाज ने जन परिषद के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, यह बात सच है कि जन परिषद, संस्था नहीं, परिवार है। इस अवसर पर एन के त्रिपाठी, श्रीमती नयन तारा पाठक सुश्री हर्षल बजाज, गोविंद चौरसिया, अशोक निगम समेत करीब आठ डेलीगेट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामजी श्रीवास्तव ने एवं आभार श्रीमती भट्ट ने किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

3 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago