राजनीतिनामा

जनपद पंचायत देवरी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

देवरी कला। देवरी के कृषि उपज मंडी परिसर में जनपद पंचायत देवरी के नवनिर्वाचित एवं जनपद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर पंडित विनीत पटैरया समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहली बार डेढ़ माह के कम समय में प्रदेश पंचायती राज एवं नगर की सरकार के चुनाव संपन्न कराए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह संकल्प लिया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटने ना पाए उन्होंने कहा कि अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है ,अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि गांव के अंतिम आदमी को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वह अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना काल बाद लगातार गरीबों को मुफ्त राशन देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं संबल योजना 0.२ आरंभ करने की जानकारी दी।जिसका पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाए ।उन्होंने गरीबों के बीमारी से इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना के तहत देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक सुविधा उपलब्ध हो रही है। शपथ ग्रहण समारोह के भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया , पूर्व विधायक पंडित बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह नवनिर्वाचित जनपद पंचायत की अध्यक्षा अनीता विनीत पटैरिया उपाध्यक्ष श्रीमती प्रार्थना महेंद्र खल्ला ,अनीता मिश्रा एवं समस्त जनपद सदस्य सरपंच पंच सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता – संतोष विश्वकर्मा , देवरी कला

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

6 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago