साहित्य

“हिंदी सिनेमा की स्त्री यात्रा” पुरुष सत्तात्मक समाज में सशक्त हस्तक्षेप

पुस्तक में लेखक ने फिल्मकार के मूल विचार को पकड़ा है : शुक्ला

लेखक सुजाता मिश्र की किताब हिंदी सिनेमा की स्त्री यात्रा पर हुई चर्चा

सागर संस्थाओं ने लेखिका का शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।

रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में श्यामलम् और अ. भा. महिला काव्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में लेखक डॉ. सुजाता मिश्र की पुस्तक हिंदी सिनेमा की स्त्री यात्रा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि रहे सागर संभाग के कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कह कि स्त्री विमर्श और स्त्री यात्रा सदैव लेखन का विषय रहा है। हिंदी सिनेमा ही नहीं विश्व सिनेमा या इतिहास पर नजर डालें तो हम देखते हैं कि स्त्रियों का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि लेखिका ने इन फिल्मों पर अपने समीक्षकीय विचार रखते हुए फिल्मकार के उस मूल विचार को पकड़ा है जो वह अपनी फिल्म के माध्यम से रखना चाहता था। उन्होंने कहा कि अमूमन आम दर्शक फिल्म को देखता तो है। पर मूल विचार या फिल्म के संदेश तक नहीं पहुंच पाता।

कृपया यह भी पढ़ें –

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी सिनेमा की स्त्री यात्रा फिल्मों की में स्त्री जीवनयात्रा का सुंदर कोलाज है। लेखिका ने पुरुष सत्तात्मक समाज में सशक्त हस्तक्षेप किया है। यह पुस्तक सिनेमा के बहाने समाज में स्त्री के संघर्ष, व्यक्तित्व विकास, उसकी बदलती सोच की सशक्त दस्तक है। वरिष्ठ लेखिका डॉ. शरद सिंह ने कहा कि यह पुस्तक वैचारिक आंदोलन का आग्रह और स्त्री विमर्श का नया प्रतिमान गढ़ती है। लेखिका के पास अपनी मौलिक दृष्टि है। यह मात्र एक पुस्तक नहीं, बल्कि विचारों के बंद दरवाजे पर जोरदार दस्तक है। प्रो. चंदा बेन ने कहा कि पुस्तक में सिर्फ सिनेमाई यात्रा नहीं बल्कि स्त्री की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक यात्रा भी शामिल है। इस अवसर पर नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा लेखिका का शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन डॉ. अंजना तिवारी ने किया। कार्यक्रम में श्याम मनोहर सिरोठिया, राजेश दुबे, मुन्ना शुक्ला, राकेश शर्मा, हरिसिंह ठाकुर, आरके तिवारी, सरोज गुप्ता, वंदना गुप्ता, दामोदर अग्निहोत्री, गजाधर सागर, अशोक कुमार तिवारी, टीकाराम त्रिपाठी, संध्या सरवटे, अनिल जैन, निरंजना जैन, राजेंद्र यादव मौजूद थे।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

17 hours ago

NH-44 पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

बांदरी से मालथौन टोल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, ढाबे-होटल और टपरे हटाए गए सागर।…

18 hours ago

भारत की परमाणु ताकत पर बड़ा दावा-190 हथियार, 225 तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली। भारतभवः  भारत की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…

22 hours ago

भाजपा के चंदे का रिकॉर्ड, कांग्रेस से सात गुना आगे

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,472.8 करोड़, कांग्रेस के हिस्से आए ₹207.17 करोड़…

2 days ago

अवैध जहरीली शराब – जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु…

3 days ago

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा – खेत बना नकली शराब की फैक्ट्री

बंडा | सागर बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच जैसे-जैसे…

3 days ago