राजनीतिनामा

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के संकेत, 64 सचिवों पर टिकी निगाहें

नई टीम में युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन बनाने की तैयारी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने लिए नेताओं के इंटरव्यू

कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। महासचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल के बाद अब पार्टी के 64 सचिवों की भूमिका और भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पार्टी के भीतर यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सचिवों की टीम में भी व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने नई संगठनात्मक टीम तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस संगठन के प्रमुख नेताओं ने संभावित नए चेहरों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की। इन बैठकों का स्वरूप पारंपरिक इंटरव्यू से अलग ग्रुप डिस्कशन जैसा बताया जा रहा है।

                          जानकारी के मुताबिक एक बैच में करीब 12 से 15 युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया। राहुल गांधी ने नेताओं से उनके अब तक के राजनीतिक अनुभव, संगठन में किए गए काम और जमीनी सक्रियता से जुड़े सवाल पूछे।खास तौर पर कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर भी नेताओं की समझ और भूमिका पर चर्चा की गई। सचिव पद की जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक नेताओं से यह जानने की कोशिश की गई कि वे पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर किस तरह मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं।पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि नई टीम तैयार करते समय केवल राजनीतिक सिफारिशों के बजाय नेताओं की जमीनी सक्रियता और संगठन के प्रति काम को महत्व देने पर जोर हो सकता है।हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा 64 सचिवों में से कितने नेताओं को बदला जाएगा।

युवा चेहरों के साथ अनुभव का संतुलन

कांग्रेस की प्रस्तावित नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने की चर्चा है। ऐसे नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बताई जा रही है, जिन्होंने राज्यों में संगठन के साथ काम करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है।इस पूरी कवायद को कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले समय में सचिवों की नई टीम सामने आती है तो इससे राज्यों में पार्टी की संगठनात्मक रणनीति और जिम्मेदारियों में भी बदलाव दिखाई दे सकता है।

 फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या कांग्रेस की नई सचिव टीम पुराने चेहरों पर भरोसा करेगी या संगठन में बड़े पैमाने पर नई पीढ़ी को जगह मिलेगी?

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी सौगात

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से सुरखी विधानसभा को मिली विकास की बड़ी…

12 hours ago

कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सांसद वानखेड़े

सागर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को वैश्विक स्तर पर नई…

12 hours ago

सोनिया की किताब में शाह का चेप्टर

सोनिया गांधी की हालिया किताब जिसका नवंबर 2026 में विमोचन हुआ है को लेकर सोशल…

14 hours ago

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर किसानों का गुस्सा फूटा

तहसील कार्यालय में जलाई ड्राफ्ट की कॉपी 78 गांवों के किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन,…

16 hours ago

कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकी ढेर

11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर बरसाई थीं 30 गोलियां, लश्कर कमांडर लतीफ भट की…

16 hours ago

राजा भैया की रामकथा पर सियासी संग्राम, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

2 days ago