प्रेरणा

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में पहुंचे

भारत के अंतरिक्ष अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत बुधवार, 25 जून को अंतरिक्ष में पहुंचे। वे अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। गुरुवार की शाम को साढ़े चार बजे उनका अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी आईएसएस से जुड़ेगा और इसके साथ ही आईएसएस पर पहुंचने वाले शुभांशु पहले भारतीय बनेंगे। गौरतलब है कि उनका यह अंतरिक्ष मिशन छह बार टल चुका था। लेकिन बुधवार को तीन अन्य एस्ट्रोनॉट के साथ वे आईएसएस के लिए रवाना हुए।

अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने कहा कि उनके कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि वे सभी देशवासियों के साथ हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है! 41 साल बाद हम फिर अंतरिक्ष में हैं। यह एक अद्भुत सफर है। हम पृथ्वी के चारों ओर साढ़े सात किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चक्कर लगा रहे हैं। मेरे कंधे पर लगा तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सब लोगों के साथ हूं’। शुभांशु शुक्ला ने आगे लिखा, ‘मेरी यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपके सीने में भी गर्व की अनुभूति होनी चाहिए.. आइए मिल कर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिंद! जय भारत!’

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

29 mins ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: मौत का आंकड़ा 22 पहुंचा, 112 बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत 22 लोगों…

47 mins ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

1 day ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

3 days ago

मध्यप्रदेश – कार्य समिति के निर्णायो के क्रियान्वयन पर फोकस

राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक…

3 days ago

राम मंदिर प्रबंधन में बड़ा बदलाव, पहली बार नियुक्त हुआ CEO

अयोध्या। भारतभवः  श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के…

4 days ago