Breaking News

रिजवी से त्यागी बने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन

उत्तर प्रदेश के चर्चित मुस्लिम चेहरों में से एक शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन हिंदू धर्म अपनाया उन्होंने गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद सरस्वती के सानिध्य में परंपरागत रीति रिवाज एवं पूजा अर्चना के बाद सनातन धर्म में वापसी की इस मौके पर वसीम रिजवी ने कहा धर्म परिवर्तन कि यहां कोई बात नहीं है जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया तो फिर मेरी मर्जी है कि मैं कौन सा धर्म स्वीकार करूं ।

सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है जितनी उसमें अच्छाइयां है इतनी और किसी धर्म में नहीं है इस्लाम को हम धर्म ही नहीं समझते हैं और मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है हमारे सिर पर हर शुक्रवार को इनाम बढ़ा दिया जाता है आज से मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं वसीम रिजवी ने पहले ही घोषणा की थी कि वह सोमवार को इस्लाम छोड़ सनातन धर्म में शामिल होंगे डासना की देवी मंदिर के महंत यती नरसिंहानंद सरस्वती उन्हें सनातन धर्म में शामिल करवाएंगे इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।

इसके पहले भी रिजवी लगातार मुस्लिम संगठनो के निशाने पर रहें हैं पिछले दिनों वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत सार्वजनिक की थी इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया ना जाए बल्कि हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। वसीम रिजवी इससे पहले भी इस्लाम में सुधार की मांग करते रहे हैं उन्होंने अपने बयानों और गतिविधियों की वजह से चर्चा में रहते हैं वसीम रिजवी ने कुरान में 26 आयतें हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी हालांकि उनकी याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया इसके बाद से ही वसीम रिजवी लगातार मुस्लिम संगठनों के निशाने पर रहे हैं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago