कलाकार

लता मंगेशकर के नाम पर इंदौर में संगीत अकादमी, संग्रहालय बनेगा – सीएम शिवराज

मप्र के सीएम चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से मेरे मन में ऐसी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्मार्ट उद्यान भोपाल में  घोषणा करते हुए कहा भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जन्मभूमि इंदौर में स्व लता मंगेशकर जी के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। एक संग्रहालय भी बनाया जाएगाए जिसमें लता जी ने जब भी जो भी गण  गाया है वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में संगीत प्रेमियों के साथ वट वृक्ष लगाया। चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से मेरे मन में ऐसी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।उन्‍होंने कहा कि लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े.बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत रत्न सुर कोकिला लता मंगेशकर का निधन जिन्हें 8 जनवरी को कोविड ​​​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, की मृत्यु “अस्पताल में भर्ती होने के 28 दिनों से अधिक समय के बाद बहु-अंग विफलता” के कारण हुई, गायक का इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने घोषणा की।लता दीदी के निधन की खबर से भारत में संगीत के एक र्स्वणिम युग की समाप्ति हो गई निधन की खबर के बाद देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

दीदी हम तुम्हें न भुला पाएंगेए उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।

 

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

16 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago