मप्र के सीएम चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से मेरे मन में ऐसी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्मार्ट उद्यान भोपाल में घोषणा करते हुए कहा भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जन्मभूमि इंदौर में स्व लता मंगेशकर जी के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। एक संग्रहालय भी बनाया जाएगाए जिसमें लता जी ने जब भी जो भी गण गाया है वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में संगीत प्रेमियों के साथ वट वृक्ष लगाया। चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से मेरे मन में ऐसी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े.बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।
दीदी हम तुम्हें न भुला पाएंगेए उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…