Categories: Breaking News

सागर के गजल एल्बम जुस्तजू का विमोचन

सागर।शांभवी क्रिएटिव फाउंडेशन दिल्ली और श्यामलम सागर के संयुक्त तत्वाधान में गजल एल्बम जुस्तजू का विमोचन किया गया। नगर के इतिहास में पहली बार किसी ग़ज़ल एलबम के विमोचन और उस पर चर्चा का यह सर्वथा प्रथम अवसर था।
इस एलबम की 6 गजलों को शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ मनीष झा ने लिखा है और इसे संगीत बद्ध कर इसका गायन किया है देश‌ के मशहूर गायक कलाकार बृजेश मिश्रा दिल्ली ने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संगीतज्ञ अरुण पलनीटकर जी ने बताया की प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती ।बृजेश जी का गायन हृदय को छू जाता है ।गायन में सुर का महत्व है। बनारस घराने का देश में नाम है ,बृजेश जी बनारस घराने से संबंधित है ।गजल, साहित्य का संगीत  स्वरूप है ।गजल में सुर संगीत का साथ जोड़ने से वह व्यापक हो जाती है ।साहित्य संगीत का असर समाज पर सकारात्मक रूप से पड़ता है ।
                                   इस बीच कार्यक्रम के लेखक और गायक से प्रश्न उत्तर सत्र का आयोजन किया गया जिसमें संगीत संयोजक और गायक बृजेश मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत, भजन,ठुमरी,पर अपने अनुभव साझा किए ।दर्शकों की डिमांड  पर उन्होंने जॉन एलिया की एक ग़ज़ल को स्बवरबद्ध कर गाकर सुनाया। एल्बम के लेखक डॉक्टर मनीष झा जी ने गजल लेखन से जुड़े रोचक किस्से साझा किए। इसके अलावा इन गजलों के निर्माण में वालमंड प्रोडक्शन की भूमिका श्री हंसराज के अप्रत्यक्ष सहयोग से रही। वीडियो प्रोडक्शन मैनेजर सिद्धार्थ शंकर शुक्ला ने एल्बम की प्रमुख गजलों की शॉर्ट वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया। जिन्हें सुनकर पूरा हॉल संगीतमय हो गया।मंच संचालन शुभम उपाध्याय और अमित मिश्रा ने किया ।आभार रमाकांत मिश्रा ने माना।अतिथियों का स्वागत एवम अभिनंदन पत्र वाचन श्रीमति नम्रता पिंपलापुरे,हरि शुक्ला, संतोष पाठक, और कपिल बैसाखिया ने किया ।अतिथियों को स्मृति चिन्ह श्यामलम अध्यक्ष उमाकांत मिश्र और शांभवी क्रिएटिव फाउंडेशन की अध्यक्ष शांभवी शुक्ला मिश्रा ने भेंट किए।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

21 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

3 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

3 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

3 days ago