खेत-खलिहान

सभी प्रभावितों से चर्चा कर समन्वय से तैयार होगा सागर बाईपास – मंत्री भार्गव

सागर बाईपास में शासकीय भूमि का अधिक से अधिक किया जाए उपयोग

24 किलोमीटर लंबा होगा सागर बाईपास

सागर 24 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित सागर बाईपास में अधिक से अधिक शासकीय भूमि का उपयोग किया जाए एवं बाईपास में प्रभावित हो रहे किसानों एवं घर मालिकों से चर्चा कर आपसी समन्वय कर प्रारंभ किया जाएगा। सागर बाईपास का कार्य। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन की लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सागर बाईपास के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समन्वय बैठक में व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री विवेक जायसवाल, अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं प्रभावित ग्रामों के क्षेत्रवासी मौजूद थे।
सागर में प्रस्तावित लेदरा नाका ढाना लगभग 24 किलोमीटर लंबी सागर बाईपास के संबंध में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सागर बाईपास के निर्माण में मुख्य रूप से यह ध्यान रखा जाए कि इसमें निजी भूमि का उपयोग कम से कम हो एवं शासकीय  भूमि का उपयोग अधिकतम किया जाए। जिससे भू अर्जन की राशि भी शासन की बचेगी एवं प्रभावित व्यक्तियों की संख्या भी कम होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति प्रभावित हो रहे हैं उनसे चर्चा की जाए एवं आपसी समन्वय कर सागर बाईपास निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि जो भी व्यक्ति का मकान, खेती, कुआ, पेड़ प्रभावित होंगे उनको शासन की गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा किंतु इसके पहले यह देखा जाए कि सागर बाईपास निर्माण में कम से कम व्यक्तियों प्रभावित हो ।उन्होंने कहा कि सागर बाईपास बनने से जहां भोपाल से जबलपुर नरसिंहपुर छतरपुर रहली जाने के लिए सड़क सुगम होगी वहीं ,शहर का यातायात भी आसान होगा । 

एनएचएआई की क्षेत्रीय अधिकारी श्री विवेक जयसवाल ने लगभग 24 किलोमीटर लंबी बाईपास के संबंध में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया एवं संबंधित ग्राम वासियों की समस्याओं से अवगत भी कराया।मंत्री श्री भार्गव के निर्देश पर सभी ग्राम वासियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया है एवं उन समस्याओं का निराकरण हेतु समय सीमा में कार्य किया जाए जिससे कि बहु प्रतीक्षित सागर बाईपास का निर्माण शीघ्र गति से किया जा सके। श्री जयसवाल ने बताया कि प्रस्तावित 24 किलोमीटर बाईपास  15 ग्रामों को जोड़ते हुए तैयार किया जाएगा। 15 ग्रामों में लेदरानाका, बडोना, रजुआ आमेट मसान जीरी कनेरा देव मजगुआ ग्रेंट मझगवां आहिर तालचिरी सलैया गाजी सुलतानपुरा चितौरा बेरखेड़ी गुरु पिपरिया रामबन एवं थाना ग्राम शामिल है । उन्होंने बताया कि 15 ग्रामों की लगभग 263 किसान प्रभावित होंगे एवं 250 कच्ची ,पक्के मकान एवं कुआं सागर बाईपास में प्रभावित  होंगे ।जिनको शासन की गाइड लाइन के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा । एनएचएआई के कार्यपालन यंत्री श्री पंकज व्यास ने बताया कि सागर बाईपास हेतु यह बैठक आयोजित की गई थी जिसमें एक रेगड एलाइनमेंट के संबंध में संबंधित ग्राम वासियों से चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि एक रेगड एलाइनमेंट से अधिक से अधिक लाभ हो और किसी भूमि को बचाते हुए शासकीय भूमि का उपयोग अधिकतम किया जाए उन्होंने बताया कि इस बाईपास से बमोरी चौराहे पर फ्लाईओवर अंडर पास भी तैयार किया जाएगा।
बैठक में सांसद श्री राज बहादुर सिंह ने कहा कि सागर शीघ्र गति से विकास कर रहा है और आने वाले दिनों में और प्रगति करेगा उन्होंने कहा कि सागर में सड़कों का जाल बन रहा है और शीघ्र ही अब फ्लाईओवर एवं अंडर पास का जाल भी बनेगा जिससे कि यातायात सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिले वासी निर्माण कार्यों अपना सहयोग प्रदान करें जिससे कि निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा सके । विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर में प्रस्तावित सिविल लाइन से नगर निगम तक बनने वाली फ्लाईओवर को मोती नगर चौराहे तक बढ़ाया जाए जिससे कि ना केवल शहर का आवागमन सुगम होगा बल्कि भोपाल जाने के लिए भोपाल रोड तक पहुंचा जा सकेगा। विधायक श्री जैन ने कहा कि शहर में अत्यधिक आवागमन बड़ा बाजार में होने से यातायात हमेशा अवरूद्ध की स्थिति में रहता है ।फ्लाईओवर बनने से यातायात सुगम एवं सरल होगा । विधायक श्री प्रदीप लारिया ने मंत्री श्री भार्गव से कहा कि विश्वविद्यालय से ढाना तक फोरलाइन तैयार किया जाए जिससे कि आयोजन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से ढाना तक फोरलाइन बनने से यहां बमोरी चौराहे पर फ्लाईओवर बन सकेगा ।वही ढाना एवं रहली तक की रास्ता आसान हो सकेगी। महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि सागर नगर अब विकास की दृष्टि में महानगरों की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है ।उन्होंने कहा कि सागर में जब मकरोनिया से सिविल लाइन और सिविल लाइन से नगर निगम चौक फ्लाईओवर तैयार होगा तब सागर विकास की राह पर अपने आप चल पड़ेगा उन्होंने कहा कि सागर में अभी अनेक विकास कार्य चल रही हैं और कई विकास कार्य पूर्ण हो गए हैं जिससे शहर सुंदर हो रहा है । कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बैठक में कहा कि सागर बाईपास के लिए मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में यह प्रथम बैठक थी जिसमें सभी ग्राम वासियों की समस्याओं से अवगत हुए और  उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण किया जाएगा जिससे कि सागर बाईपास का कार्य शीघ्र गति से प्रारंभ हो सके।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

7 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago