अपराध

तीस हजार रूपये का ईनामी आरोपी चैनसिंह गिरफ्तार

सागर एवं रायसेन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दुर्दात एवं तीस हजार रूपये का ईनामी आरोपी चैनसिंह गिरफ्तार विगत वर्ष 2022 के दौरान थाना जैसीनगर क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में अन्य आरोपियों के साथ आरोपी चैनसिंह द्वारा सामूहिक बलात्संग का अपराध घटित करने के उपरांत से पुलिस की हरसंभव प्रयास के बावजूद भी उक्त आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। इसके अतिरिक्त कुख्यात शातिर अपराधी चेन सिंह की माननीय न्यायालय द्वारा बहुसंख्यक स्थाई वारंटों एवं थाना सुरखी, जैसीनगर क्षेत्रांतर्गत में संपत्ति संबंधी / चोरी, लूट, हत्या के प्रयास एवं बलात्संग संबंधी पंजीबद्ध मामलों में भी उक्त आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी वांछित रही। अतः फरार आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी हेतु तीस हजार रूपये का ईनाम पुलिस महानिरीक्षक, महोदय सागर जोन सागर द्वारा उद्घोषित किया गया था। उक्त आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी हेतु पिछले कुछ समय से सागर पुलिस के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा जंगल सचिंग करके आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे किन्तु उक्त आरोपी हरसंभव प्रयास से दस्तयाब न होकर फरार चल रहा था। सागर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना जैसीनगर, केसली थाना सिलवानी, सुल्तानगंज जिला सयसेन क्षेत्र में भी फरार आरोपी की गतिविधियों पर आसूचना तंत्र के माध्यम से लगातार सूचनायें संकलित कर प्राप्त सूचनाओं पर कार्यवाही कर गिरफ्तारी के प्रयासों के परिणामस्वरूप कई बार ऐसे अवसर भी आये कि आरोपी चैनसिंह दबिश के कुछ ही अंतराल पूर्व ठिकाने से बचकर निकल गया। कई अवसरों पर पुलिस को सूचना विलंब से मिलती जिससे आरोपी चैनसिंह अपने ठिकाने को छोड़कर फरार हुआ। आरोपी चैनसिंह को उसकी फरारी के दौरान क्षेत्र से सहयोग प्राप्त होना ज्ञात हुआ। इस अनुक्रम में सागर पुलिस द्वारा योजना बनाई गई कि आरोपी चैनसिंह को मदद करने वाले लोगों से आरोपी को पहुॅचाई जा रही मदद बंद की जाकर उसके कथित ठिकानों पर घेराबंदी की जाए। इस प्रकार सागर पुलिस द्वारा आरोपी चैनसिंह को गिरफ्तार करने हेतु आम जनता की सहभागिता प्राप्त कर जनता को विश्वास में लेकर आरोपी चैनसिंह से संबंधित सूचनायें देने के लिए विगत कई माहों से निरंतर प्रोत्साहित किया गया। इसके परिणामस्वरूप पूर्व में जनता द्वारा पूर्ण आत्मविश्वासपूर्वक आरोपी चैनसिंह से संबंधित प्राप्त सूचनाओं को पुलिस तक पहुँचाया गया एवं पुलिस के प्रोत्साहन के फलस्वरूप जनता द्वारा बिना डर के आरोपी चैनसिंह को धरदबोचने हेतु पुलिस को आश्वस्त किया गया। पूर्व में आम जनता द्वारा ऐसे प्रयास किये गये वस्तुतः उक्त प्रयास तत्समय सफल नहीं हुए।
                                     विगत कुछ दिनों से मुखबिरों के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त हुई जिनसे आरोपी चैनसिंह के जंगल में ठहरने के ठिकाने की जानकारी ज्ञात हुई। इसी योजना के तहत आरोपी चैनसिंह को पहुँचाई जा रही सूचना एवं खानपान संबंधी सामग्री / रसद की पूर्ति बंद कराई गई एवं लगातार उसके ठिकानों की घेराबंदी पुलिस द्वारा रखी गई। परिणामस्वरूप आरोपी चैनसिंह को पुलिस की गतिविधियों की सूचना बंद होने एवं खानपान संबंधी रसद / सामग्री आदि की मदद बंद होने से, आरोपी चैनसिंह जंगल के बाहर अपनी जरूरतों की पूर्ति हेतु निकटवर्ती कस्वे में आने की प्राप्त सूचना पर दो विशेष टीम बनाई गई। जिनमें एक टीम मुखबिर सूचना एवं मुखबिर की निशादेही पर आरोपी के ठिकानों पर दबिश देने हेतु तथा दूसरी टीम दबिश कार्यवाही के दौरान आरोपी को भगाने से रोकने एवं पकड़ने तथा आसपास घेराबंदी करने हेतु तैनात की गई। पुलिस की उक्त टीमों द्वारा दिनांक 27.02.23 को आरोपी चैनसिंह के जंगल स्थित ज्ञात ठिकाने पर दबिश दिये जाने पर वहाँ एक गुडडा ठाकुर उर्फ गुडडू नाम का व्यक्ति दस्तयाब हुआ जिसके पास आम जरूरत की सामग्री / रसद एवं अन्य सामग्री आदि बरामद हुई। इस व्यक्ति से जप्त बरामदशुदा सामग्री के दृष्टिगत एवं मामलों में संलिप्तता की पूछताछ कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच पुलिस को यह भी सूचना मिली कि सिलवानी जिला रायसेन के हास्टल से एक व्यक्ति को लोगों ने घेराबंदी की हुई है। इस सूचना पर सागर की क्षेत्र में कार्यरत टीम एवं रायसेन पुलिस की संयुक्त टीम उक्त मौके पर पहुँची एवं आम जनता के सहयोग से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त पकड़ा गया व्यक्ति सागर पुलिस के कई मामलों में वांछित एवं तीस हजार रूपये के उद्घोषित फरार अपराधी चैनसिंह है। तदोपरांत उक्त फरार उद्घोषित आरोपी चैनसिंह को सागर एवं रायसेन पुलिस के अधिकारी / कर्मचारियों की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तारी की गई। इस प्रकार सागर पुलिस द्वारा फरार उद्घोषित आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में दिये गये प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप आरोपी चैनसिंह को आम जनता के बिना किसी डर के दबोचकर पुलिस को सुपुर्द किये जाने पर सागर एवं रायसेन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकी। उपरोक्त फरार उद्घोषित एवं तीस हजार रूपये के ईनामी आरोपी चैनसिंह की गिरफ्तारी में स्थानीय आम जनता की सकिय एवं मुख्य भूमिका के अतिरिक्त सागर जिला अंतर्गत निरीक्षक आनंद राज उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, उपनिरीक्षक शिवम दुबे, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र लोधी, प्र.आर. अश्विनी भल्ला, आर. हिमान, आर. अंकित, आर वीरेन्द्र, आर. प्रदीप आर. विजय, आर अमर तथा थाना जिला रायसेन के थाना प्रभारी उनि भारत सिंह एवं उनकी हमराह टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

3 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago