योजना एवं लाभ

दो गांवों को आपस में जोड़ने के लिए सड़कें बनेंगी कार्ययोजना तैयार -भार्गव

मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री  गोपाल भार्गव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो गॉवो को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कि जा रही है उन्होंने कहा  प्रधानमंत्री सड़क योजना से 500 की आबादी वाले गांव मुख्य सड़क से तो से जुड़ गए लेकिन पड़ोस के गांव से नहीं जुड़ पाए, क्योंकि इस योजना में गांवों को आपस में जोड़ने का नियम नहीं है लेकिन अब ऐसे गांव को आपस में जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग कार्ययोजना तैयार कर चुका है। इस पर काम प्रारंभ होने जा रहा है। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने रविवार को दमोह प्रवास के दौरान दैनिक भास्कर के इंजीनियर सम्मान समारोह में कही।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत केवल मुख्य सड़क से गांव को जोड़ा जाता है, जबकि दूसरा गांव जुड़ने का नंबर आता है तो सड़क का एंड पोर्सन आ जाता है। उसके आगे सड़क नहीं बन पाती है, उसे छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले यह काम अपने हाथ में लिया था और अब एक साल के अंदर ही ऐसे सारे गांवों को सड़कें बनाकर जोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीएमजीएसवाई ने सड़कों को जोड़ा है लेकिन दोहरी संपर्क मिसिंग लिंक देखने में मिली। पास के दो गांव को मुख्य मार्ग से अलग-अलग एकल संपर्कता प्रदान की गई है। लेकिन गांव के बीच कच्चे मार्ग को आपस में संपर्कता नहीं दी गई है। ऐसे मार्गों को जोड़ने के लिए कार्ययोजना बन रही है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 hour ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

9 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago