धर्म-ग्रंथ

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी का 11 दिनी अनुष्ठान आरंभ

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब केवल कुछ दिन ही बचे हैं। अयोध्या में इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान भी शुरू कर दिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पीएम मोदी इसके लिए तमाम पूजा प्रक्रिया करेंगे। पीएम मोदी के इस 11 दिवसीय अनुष्ठान को लेकर अब कयासबाजी का भी शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने अपने अनुष्ठान की शुरुआत पंचवटी के नासिक से कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस अनुष्ठान के बाकी बचे 10 और दिन भगवान राम के समय से जुड़ी जगहों पर जा सकते हैं। हालांकिए अभी ये पूरी तरह से अटकलें और इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरीके से पीएम मोदी ने रामयण काल से जुड़ी जगहों से शुरुआत की है तो हो सकता है कि वह अन्य जगहों पर भी जाएं।पीएम मोदी ने पंचवटी से अपने अनुष्ठान की शुरुआत कर दी है। पौराणिक मान्यता है कि अपने वनवास के दौरान भगवान राम पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ यहां कुछ वक्त गुजारा था। पंचवटी का नाम पंच और वती से बना है। पंच का अर्थ पांच से होता है जबकि वती का अर्थ बरगद के पेड़ से है। यहीं पर सीता की गुफा भी स्थित है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विशेष मुहूर्त में होगी। ये 84 सेकेंड का मुहूर्त है। राम मंदिर में ये शुभ समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक रहेगा। पौराणिक कथाओं के अनुसारए भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त मृगशीर्ष नक्षत्र अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के संगम पर हुआ था। 22 जनवरी को ये सारे शुभ समय एक साथ होंगे। इसीलिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ये समय सबसे आदर्श बन जाता है।कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक मतभेद और धार्मिक मनभेद से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान करने जा रहे है प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हएु कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरानए सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता.जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से भी अपनी भावनायें व्यक्त की।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

12 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago